ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मध्यप्रदेश

एक्टिव हो रहा है नया सिस्टम, एक-दो सितंबर से फिर शुरू हो सकता बारिश का दौर

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों वर्षा पर ब्रेक लगने की वजह से हर दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रविवार को भी कई शहरों में तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी रही। इधर मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिससे एक-दो सितंबर से वर्षा का दौर फिर शुरूहो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, इस कारण मध्य प्रदेश के पश्चिम-उत्तर हिस्से में तेज हवा चल रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों यह सिस्टम मध्य प्रदेश में भी एक्टिव हो जाएगा, जिसकी वजह से मध्य प्रदेश में एक बार फिर से वर्षा की गतिविधियों में इजाफा हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक या दो सितंबर से प्रदेश के जबलपुर-शहडोल संभाग में तेज वर्षा का दौर शुरू हो सकता है।

प्रदेश में बारिश पर ब्रेक लगा है, हालांकि कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। रविवार को भी प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, रायसेन, पचमढ़ी सहित कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि अन्य शहरों में दिन भर धूप खिली रही।

कुछ जिले छोड़, सभी जगह कम वर्षा

मध्य प्रदेश में अच्छी वर्षा नहीं होने की वजह से कई जिलों में वर्षा का कोटा पूरा नहीं हो सका है। चंद जिलों को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में औसत से कम वर्षा हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा नरसिंहपुर जिले में हुई है, यहां अब तक का आंकड़ा 41 इंच के पार पहुंच गया है, जबकि दूसरे नंबर पर सिवनी जिला है। सिवनी में 37.33 इंच, मंडला-जबलपुर में 35 इंच, डिंडोरी बारिश रिकार्ड की गई है। जबकि इंदौर, अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पन्ना, सागर, शहडोल, उमरिया, रायसेन और नर्मदापुरम में 28 इंच वर्षा हुई है। इसी तरह दमोह, कटनी, निवाड़ी, बैतूल, भिंड, हरदा, रतलाम, सीहोर में वर्षा का आंकड़ा 24 इंच तक ही पहुंच सका है।

Related Articles

Back to top button