ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
पंजाब

ऐसा मत करो! Jalandhar में बिगड़ा माहौल, आग में जलते दिखे प्रवासियों के…

जालंधर: जिले से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। होशियारपुर कांड के बाद पंचायतों द्वारा प्रवासियों को लेकर जारी किए जा रहे फरमानों के बीच एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के खुसरोपुर में कुछ शरारती तत्वों ने प्रवासियों की खोखो में आग लगा दी है।

जानकारी के मुताबिक घटना गत देर रात की है, जहां पर एक चाय और 2 फलों के खोखे में आग लगा दी। इस संबंधी जानकारी देते हुई पीड़ित महिला ने बताया कि देर रात उनके जानकार ने उन्हें फोन करके आग लगने की घटना के बारे में बताया। पीड़ितों ने बताया कि पंजाब में प्रवासियों को लेकर गरमाए माहौल के चलते वह देर रात वहां पर नहीं आए। क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं उन्हें कोई मारने के लिए न खड़ा हो।

महिला ने बताया कि अगर प्रवासियों से कोई परेशानी है तो साफ-साफ बोल दें आज दुकान लगा लें कल से अपने घरों को लौट जाएं। महिला ने कहा कि जो सरकार को अच्छा लगता वह कर सकती है। लेकिन ऐसे किसी का नुकसान करें। इस तरह आग लगाने से किसी को कुछ नहीं मिलेगा। इस घटना से प्रवासियों ने बोला कि ऐसा मत करो, हम खुद वापस चले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button