ब्रेकिंग
Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर...
देश

सावन मेले में रिकाॅर्ड तोड़ भक्तों पर दयावान हुई ‘मां नैना देवी’, 200 किलो से ज्यादा सोना और इतने करोड़ नकद राशि का आया चढ़ावा

 विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां नैना देवी मंदिर (हिमाचल प्रदेश) में सावन मेले के दौरान लाखों की संख्या में भक्तों ने नतमस्तक होकर मां के दरबार में हाजिरी लगाई।

श्री नैना देवी मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन धर्मपाल चौधरी, मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर और मंदिर के ट्रस्टी ओम • प्रकाश सिंगला ने इस बारे जानकारी देते हुए  बताया कि उनका मंडल लगभग पिछले 45 साल से अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मेले करवा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार करीब 4 लाख भक्त मां के दरबार में नतमस्तक हुए और माता रानी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान भक्तों ने 1 करोड़ 35 लाख 57 हजार 439 रुपए नकद, 293 ग्राम सोना, 25 किलो 793 ग्राम 500 मिलीग्राम चांदी के साथ बड़ी संख्या में विदेश से आए भक्तों ने विदेशी मुद्रा भी मां के चरणों में भेंट की।

उन्होंने बताया कि इस बार लंगर वितरित करने के लिए जो विशेष रणनीति तैयार की गई थी, उसके चलते जहां एक तरफ सार्थक परिणाम देखने को मिले। वहीं, दूसरी तरफ लाखों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद के रूप में लंगर भी लगाया।

वहीं,  चेयरमैन धर्मपाल चौधरी और मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि बुजुर्गों के साथ बच्चों के लिए भी इस बार विशेष अलग से प्रबंध किए गए थे। इसके चलते किसी भी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना देखने को नहीं मिली। इस अवसर पर राकेश गोयल, रमणीक जैन, रविंदर गुप्ता, राजिंदर शर्मा, भगवान दास, विशाल गर्ग, रश्मि विजन, पवन गोयल, संजीव जिंदल, अशोक मल्होत्रा, दुर्गेश सिंगला मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button