ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

मुंबई: सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन, भारत रत्न वापस मांगा

मुंबई:  विधायक बच्चू कडू और उनके समर्थकों ने यहां बांद्रा इलाके में सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर वीरवार को इस महान क्रिकेटर द्वारा एक ऑनलाइन गेमिंग का विज्ञापन करने के विरोध में प्रदर्शन किया।

पुलिस बाद में बच्चू और उनके समर्थकों को प्रदर्शन स्थल से ले गई। ‘प्रहार जनशक्ति पक्ष’ के विधायक बच्चू महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के समर्थक हैं।
प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए मांग की कि तेंदुलकर अपना भारत रत्न पुरस्कार लौटा दें क्योंकि वह ऑनलाइन गेम का प्रचार कर रहे हैं जो युवाओं को बर्बाद कर सकता है।
पुलिस द्वारा ले जाये जाने से पहले बच्चू ने संवाददाताओं से कहा, “सचिन तेंदुलकर को अपना भारत रत्न पुरस्कार वापस कर देना चाहिए। यदि वह ऑनलाइन गेमिंग के विज्ञापन से बाहर नहीं निकलते हैं, तो हम आगामी गणेशोत्सव के दौरान हर उस गणेश पंडाल (आगामी गणपति उत्सव के दौरान) के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे जहां यह विज्ञापन प्रदर्शित किया जाएगा और इसे हटाने की मांग करेंगे। वह पूरे देश के भारत रत्न हैं।”

Related Articles

Back to top button