ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...
मध्यप्रदेश

ये तीन डिवाइस..आपकी कार को चोरों से बचाएंगी, खर्च भी ज्यादा नहीं

ग्वालियर। शहर में कार और टू व्हीलर चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। हर रोज ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। पुलिस इन्हें रोकने में नाकाम है। पुलिस भलें ही चोरों को न रोक पाए, लेकिन तीन डिवाइस ऐसी हैं जो आपकी कार को चोरों से बचाएंगी। खास बात यह है- कम खर्च में ही आपकी कार चोरों से पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। कुछ हजार रुपयों के खर्च में ही यह डिवाइस कार में लगवाई जा सकती हैं। जानिए..कौन-सी हैं यह डिवाइस।

जीपीएस अब अधिकांश कारों में लगा होता है। इसे एसेसरीज के साथ लगवाया जाता है। अगर कार में जीपीएस लगा होता है तो कार चोरी होने के बाद भी आसानी से इसे ट्रैक किया जा सकता है। सिर्फ कार ही नहीं बल्कि अब टू व्हीलर में भी जीपीएस डिवाइस लगने लगी है। जीपीएस से अगर गाड़ी चोरी होती है तो इसके जरिये लोकेशन निकाली जा सकती है। अब जीपीएस डिवाइस एआइ से लैस आ रही है, जिसमें इंजन को बंद करने का सेंसर लगा है। जीपीएस की कीमत 10 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक है। अलग-अलग फीचर्स के साथ अलग-अलग जीपीएस उपलब्ध है।

पैडल लाक भी इसी तरह की डिवाइस है। इससे कार का एक्सीलेटर और ब्रेक लाक किया जा सकता है। जब आप गाड़ी घर के बाहर पार्क करें या फिर कहीं अन्य जगह। अगर आपकी कार में पैडल लाक है तो चोर अगर अंदर भी प्रवेश कर लेगा तो वह गाड़ी को आगे नहीं ले जा पाएगा।

गियर शिफ्ट लाक

पैडल लाक की तरह गियर शिफ्ट लाक का भी इस्तेमाल किया जाता है। गियर शिफ्ट लाक डिवाइस अगर कार में लगी होती है तो गियर को चेंज नहीं किया जा सकता। यह अब कई गाड़ियों में लगा आ रहा है।

Related Articles

Back to top button