ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
मनोरंजन

एक्टर आर माधवन होंगे एफटीआईआई के नए अध्यक्ष, शेखर कपूर की जगह ली

नई दिल्ली।  एक्टर आर माधवन भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) के नए अध्यक्ष होंगे। उन्हें एफटीआईआई के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। इससे पहले इस पद पर शेखर कपूर थे। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। हाल ही में माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीता है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा कि आर माधवन को FTII और गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई। मुझे यकीन है कि आपका अनुभव व मजबूत नैतिकता संस्थान को समृद्ध करेगी और सकारात्मक बदलाव लाएगी।

पिछले दिनों चर्चा में थे आर माधवन

आर माधवन पिछले दिनों काफी चर्चा में थे। वे पेरिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन द्वारा आयोजित डिनर पार्टी में शामिल हुए थे। यह डिनर 14 जुलाई को हुआ था। उस समय एक्टर ने सोशल मीडिया पर डिनर की कई फोटोज शेयर की थी।

रहना है तेरे दिल से किया बॉलीवुड में डेब्यू

आर माधवन ने 2001 में फिल्म रहना है तेरे दिल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। माधवन ने रंग दे बसंती, 3 इडियट्स, तनु वेड्स मनु और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं, एफटीआईआई की स्थापना भारत सरकार द्वारा 1960 में पुणे के प्रभात स्टूडियो परिसर में की गई थी।

Related Articles

Back to top button