ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख के दो इनामी नक्सली ढेर, महिला गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में दो नक्सलियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में एक महिला भी शामिल है। रविवार की सुबह दंतेवाड़ा के गुमीयापाल के पास एक जंगल में यह मुठभेड़ हुई। रायपुर से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित गाँव जब एक जिला रिजर्व गार्ड टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी, उसी दौरान नक्सलियों से यह मुठभेड़ सामने आई। मारे गए दोनों नक्सलियों के सिर पर 5 लाख का इनाम था।

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव के मुताबिक, ‘ नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में जबरदस्त गोलीबारी हुई। नक्सलियों के खात्मे को लेकर हुई गोलीबारीa के बाद कई नक्सली जंगल की ओर भाग गए।’एसपी पल्लव ने बताया कि मुठभेड़ के इलाके की तलाशी के दौरा दो नक्सलियों के शव दो  हथियार बरामद किए गए। जिसमें 303 राइफल और एक लोडिंग बंदूक बरामद किए गए। मारे गए लोगों की पहचान देवा और ममगली उर्फ ​​मुई के रूप में की गई, जो नक्सलियों की मलंगीर क्षेत्र समिति के सक्रिय सदस्य थे और दोनों के सिर पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा गया था।पुलिस अधिकारी ने कहा, कोसी के रूप में पहचाने जाने वाली एक संदिग्ध महिला नक्सल को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है, इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है।

5 लाख का इनामी नक्सली ढेर
इससे पहले शनिवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां डब्बा इलाके में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी नक्सली को मारा गया है।सुरक्षाबलों ने इलाके से मारे गए नक्सली का शव भी बरामद कर लिया है। नक्सली के पास से कई भी हथियार बरामद किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button