ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

नागरिकता कानून: जामिया हिंसा में पुलिस फायरिंग का वीडियो Viral

 नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ न्यू फ्रेंड्स कालोनी और जामिया विश्वविद्यालय के पास हुई हिंसक झड़पों में पुलिस की ओर से गोली चलाए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चिन्मय विश्वाल ने कहा कि वीडियो की जांच करने के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंच सकते है।

रविवार को हुई हिंसा के बाद से ही लगातार पुलिस पर गोली चलाने का आरोप लगाया जा रहा है लेकिन पुलिस गोलीबारी की घटना को सिरे से खारिज करती रही है। पुलिस के द्वारा गोली चलाये जाने का मामला उस समय सामने आया जब जब होली फैमिली में इलाज करा रहे एक घायल की रिपोटर् में यह बात सामने आई हालांकि बाद में डॉक्टरों ने कहा कि इलाज के शुरुआत में मरीज के द्वारा जो लिखवाया जाता है उसे ही रिपोर्ट में लिखा जाता है।

वायरल वीडियो में तीन पुलिसकर्मी भीड़ के पथराव से बचने का प्रयास कर रही है और इसी दौरान एक पुलिसकर्मी अपनी पिस्तौल से फायरिंग कर रहा है। जामिया में रविवार को हुई हिंसक झड़पों में घायल कम से कम तीन लोगों का दावा है कि उन्हें गोली लगी है, लेकिन दिल्ली पुलिस लगातार दावा कर रही है कि लोगों के प्रदर्शन के दौरान उन्होंने किसी तरह की फ़ायरिंग नहीं की थी। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी दिल्ली पुलिस का बचाव करते हुए मंगलवार को कहा कि उस दिन पुलिस ने किसी प्रकार की गोलीबारी या फायरिंग नहीं की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button