ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2... Wildlife Trafficking: भोपाल से दुबई तक वन्यजीवों की तस्करी; हिरण को 'घोड़ा' और ब्लैक बक को 'कुत्ता' ... Kanha National Park: कान्हा में 5 बाघों की मौत से हड़कंप; न शिकारी, न आपसी संघर्ष, 'अदृश्य दुश्मन' ब...
देश

CAB Delhi Protest LIVE: सीलमपुर हिंसा के बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली में भी धारा 144 लागू, जामिया के बाहर प्रदर्शन जारी

नई दिल्ली। CAB Delhi Protest LIVE : नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जामिया के बाहर प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर, जाफराबाद, दिल्ली गेट और दरियागंज में हिंसक प्रदर्शन से सबक लेते हुए बुधवार को दिल्ली पुलिस जगह-जगह पैट्रोलिंग कर रही है।

  • सीलमपुर हिंसा के मामले में पुलिस 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपी स्थानीय नागरिक है। अन्य की पहचान हुई है, जिसके लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं, उत्तर पूर्वी जिले में पुलिस ने धारा 144 लगा दी है ।
  • पूर्वी दिल्ली में मंगलवार को हुए उपद्रव के बाद सीलमपुर, चौहान बांगर, वेलकम, ब्रह्मपुरी, जाफराबाद का माहौल शांत है। इन इलाकों में पत्थरबाजी की ही चर्चा हो रही है।
  • संभावित बवाल के मद्देनजर दिल्ली के कई इलाकों में रूट डायवर्जन किया गया है। इसके चलते डीएनडी पर भारी  ट्रैफिक है।
  • वहीं, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली के शाही इमाम सैय्यद अमहद बुखारी (Shahi Imam of Delhis Jama Masjid, Syed Ahmed Bukhari) ने अपने ताजा बयान में कहा है कि प्रदर्शन करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है, इससे हमें कोई भी वंचित नहीं कर सकता है। बावजूद इसके प्रदर्शन के दौरान भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी है।
  • वहीं, जामिया के बाहर बुधवार को भी प्रदर्शन जारी है। जामिया के बाहर जुटे प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार शाम को ही इसका एलान कर दिया था। वहीं, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किएं हैं। खासकर पूर्वी दिल्ली के साथ दक्षिण दिल्ली के जामियानगर के आसपास सुरक्षा पुख्ता की गई है। यहां पर 24 घंटे पुलिस को तैनात रहने के निर्देश हैं।
  • संभावित बवाल के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने जाफराबाद, मौजपुर और बदरपुर स्टेशनों पर आवाजाही रोक दी है।
  • दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली के ओखला, जामिया, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मदनपुर खादर क्षेत्र के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बुधवार बंद रहेंगे। नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया।

जामा मस्जिद इलाके में हुआ शांतिपूर्ण प्रदर्शन

वहीं, मंगलवार को जामिया नगर और सीलमपुर इलाके से इतर जामा मस्जिद इलाके में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हुआ। जामा मस्जिद के गेट नंबर-1 के सामने स्थित मटिया महल समेत आसपास के अन्य इलाकों में लोगों ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों की कथित पिटाई और नागरिक संशोधन कानून के विरोध में दुकानें बंद रखीं। साथ ही जामा मस्जिद से दिल्ली गेट तक दो बार विरोध मार्च निकाला गया। लोग काली पट्टी बांधे हुए ‘मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी’, ‘सीएए वापस लो’ जैसे नारे लगा रहे थे। इनमें युवाओं की संख्या ज्यादा रही। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस साथ-साथ चल रही थी। लेकिन,भीड़ को देखते हुए लोग दुकानों का शटर गिराने लगे। दिल्ली गेट चौराहे पर भीड़ के जुलूस का रूप ले लेने से वहां जाम की स्थिति बन गई। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बसों के चालकों के साथ यात्रियों में भय का माहौल देखा गया, क्योंकि जामिया नगर और सीलमपुर के विरोध प्रदर्शन में बसों के साथ निजी वाहनों को निशाना बनाया गया था। दिल्ली गेट से भीड़ आइटीओ की तरफ जाने की कोशिश में थी पर स्थानीय लोगों के समझाने पर मान गए।

सीएए पर एमआरएम करेगा जागरूक

नागरिक संशोधन कानून (सीएए) को लेकर दिल्ली समेत देश के अन्य भागों में ¨हसक प्रदर्शनों के बीच मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) इसे लेकर राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान चलाएगा। इस बारे में एमआरएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता यासिर जिलानी ने कहा कि सीएए किसी भी प्रकार के देश के मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। उन्हें डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन कुछ शरारती तत्वों और राजनीतिक दलों द्वारा निहित स्वार्थ के लिए लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। पिछले दो दिनों से एमआरएम की टीम जामिया नगर इलाके में लोगों से मुलाकात कर रही है। जागरूकता अभियान में मस्जिद व मदरसों के साथ ही प्रबुद्ध स्थानीय लोगों को सीएए की वास्तविकता बताई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button