ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
देश

जनआशीर्वाद यात्रा में जेपी नड्डा ने CM को बोला धन्यवाद, कहा- शिवराज ने MP को बनाया उत्तम राज्य

भोपाल। मध्य प्रदेश सालों पहले बीमारू राज्य की श्रेणी में आता था। इसके बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 2023 में इसे उत्तम राज्य बना दिया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देता हूं। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को चित्रकूट में कहीं। नड्डा जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले सभा को संबोधित कर रहे थे।

नड्डा ने कहा कि हमारे कामों को जन-जन तक पहुंचाना जन आशीर्वाद यात्रा का लक्ष्य है। विश्वास है कि MP की जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा। हम फिर कमल खिलाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कुछ दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह ने एक रिपोर्ट कार्ड आपके सामने रखा। हम जनता को बताएंगे कि कैसे 20 साल पहले का मध्यप्रदेश था। आज मध्यप्रदेश का परिवर्तन हुआ है। MP उत्तम राज्य के रूप में आगे बढ़ा है, इसके लिए शिवराज सिंह को बधाई।

छिंदवाड़ा में भी खुलवाया मेडीकल कॉलेज

नड्डा ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश स्वच्छता, स्मार्ट सिटी, जल संरक्षण, प्रधानमंत्री स्वमित्व योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, महिलाओं के सशक्तिकरण, बच्चों के विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना में मध्यप्रदेश नंबर 1 है। जेपी नड्डा ने कमल नाथ पर चुटकी लेते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार ने, शिवराज की सरकार ने विकास के कई काम किया था, हमने तो छिंदवाड़ा में भी मेडिकल कॉलेज खुलवाया है।

भ्रष्टाचार युक्त थी करप्ट नाथ की सरकार

कमल नाथ की करप्ट नाथ की सरकार को याद कीजिए, वह भ्रष्टाचार से युक्त सरकार थी। कमल नाथ ने पीएम आवास योजना को डिरेल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। योजना की लिस्ट दिल्ली पहुंचने नहीं दी। उसके बाद भी तीन साल में शिवराज सिंह ने मेहनत कर आवास योजना को नंबर 1 पर पहुंचाया। बीमारू राज्य में शामिल मध्य प्रदेश आज विकसित प्रदेश के रूप में खड़ा हो गया है।

एमपी की प्रति व्यक्ति आय बढ़ी

मध्य प्रदेश के विकास के बारे में बात करते हुए नड्डा ने कहा कि मध्य प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 2002 में 11 हजार 171 रुपए थी। यह आज साल की 1 लाख 40 हजार रुपए हो गई है। 2002 में 60 हजार किलोमीटर की सड़कें बनी थी। आज 5 लाख किलोमीटर से ज्यादा सड़कें हैं। 2002 में मेडिकल कॉलेज में सिर्फ 620 सीट थीं, आज 4 हजार से ज्यादा प्रति वर्ष हो रही है। 310 कॉलेज थे, आज 536 हैं। इंडस्ट्रियल एरिया 23 से बढ़कर 112 हुए हैं। 0.6% उद्योगीकरण बढ़कर 24% तक पहुंचा है।

विंध्य जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद

2003 में 2008 में और 2013 में विंध्य की जनता ने मध्य प्रदेश भाजपा को आशीर्वाद दिया था। 2018 में भी विंध्य ने सबसे ज्यादा आशीर्वाद दिया था, इस बार की विधानसभा चुनाव में भी आपका आशीर्वाद मिलेगा। मजगवां में 227 करोड़ की लागत से दौरी सागर बांध बन रहा है। अब यहां की सूखी जमीन भी संचित हो जाएगी। अब नागौद की तरफ से नर्मदा जल भी आपके क्षेत्र में आएगा। नर्मदा जी का और मंदाकिनी नदी का संगम होगा इससे इस क्षेत्र की सारी भूमि सिंचित हो जाएगी।

कांग्रेस के मायावी वादों में मत आना : शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के मायावी वादों में मत आना। पहले 900 वादे किए थे, लेकिन एक भी पूरे नहीं किए, वह सिर्फ कहते हैं हम करके दे देते हैं। कमल के फूल की बटन दबाईये, एक बार फिर भाजपा को जिताइए, ताकि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम आपकी फिर बेहतर सेवा कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेईमान कांग्रेस ने भाजपा सरकार की कई योजनाओं को बंद कर दिया था। बेटियों की शादी की योजना तीर्थ दर्शन योजना, बच्चों को लैपटॉप देने की योजना, छात्रवृत्ति योजना सब बंद कर दी थी। कांग्रेस के लोग कर्ज माफी का झूठा वादा करते रहे, इस कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के किसानों को डिफाल्टर कर दिया, अब उन किसानों का ब्याज हमारी भाजपा सरकार भर रही है।

सीएम शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश के किसानों का उद्धार भाजपा सरकार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी साल में ₹6000 और मध्य प्रदेश की हमारी सरकार ₹6000 दे रही है। इस तरह साल भर में ₹12000 किसानों के खाते में आ रहे हैं। कांग्रेस ने 50 साल राज किया, बताइए कांग्रेस ने क्या दिया था? अब भाजपा गरीब कल्याण का महाअभियान चला रही है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गरीबों को मकान दे रहे हैं, उन्हें फ्री अनाज दे रहे हैं।

सबको पक्का मकान देगी सरकार

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सतना जिले में एक लाख से अधिक मकान बनाए गए हैं, जिनके नाम अभी छूट गए हैं, उन्हें भी पट्टा दिया जाएगा और पक्का मकान बनाकर दिया जाएगा

पानी नहीं गिर रहा है, किसान चिंता न करें

अभी पानी नहीं गिर रहा है, किसानों के सिर पर संकट के बादल छाए हुए हैं, लेकिन हमारी सरकार किसानों को हर संकट से उबार लेगी किसान भाइयों चिंता मत करना।

पहली जन आशीर्वाद यात्रा रवाना

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा रविवार को आगाज हो गया। भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रताप नड्डा ने सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के मझगवां के पास मिचकुरिन गांव से पहले जन आशीर्वाद रथ को हरी झंडी दिखाई। यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले जेपी नड्डा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने सभा को संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button