ब्रेकिंग
Sharmistha Mukherjee on PM Modi: 'आप मोदी से नफरत या प्यार करें, लेकिन ब्रांड मोदी को नजरअंदाज नहीं ... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे हत्याकांड में 'राजस्थान कनेक्शन'; आरोपी चेतन चौधरी का कौन है सिया गो... RCP Singh-Nitish Kumar Meeting: क्या जेडीयू में होगी आरसीपी सिंह की वापसी? नीतीश कुमार से मुलाकात के... Sandeep Singh Murder Case: लखनऊ एनकाउंटर में कुख्यात शूटर संजय का खात्मा; 5 लाख की सुपारी लेकर की थी... Haveri Wedding News: सगाई में दिए गहने निकले नकली, रोल्ड गोल्ड का पता चलते ही टूटी शादी; जानें पूरा ... Sirohi Social Boycott: मृत्युभोज में घी के मालपुए नहीं बने तो 43 परिवारों का हुआ हुक्का-पानी बंद; जा... Surat Murder Case: मामूली बात पर खूनी खेल; होटल में अकेला छोड़ने पर दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घा... Maharashtra Mahila Kisan Sashaktikaran Bill: महिला किसानों को मिलेगा स्वतंत्र दर्जा; महाराष्ट्र सरका... West Bengal Bill 2026: बंगाल में 'गुंडा' एक्ट की तैयारी; सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों ... Heartbreaking Case: ट्रेन में बच्ची की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ दुष्कर्म और हत्या का ख...
देश

प्रदर्शनी में महिला के साथ छेड़छाड़ के विरोध में वारासिवनी बंद

 बालाघाट,वारासिवनी । जिले के वारासिवनी तहसील मुख्यालय में एफसीआइ गोदाम के सामने स्थित मैदान में एक प्रर्दशनी में लगातार हो रही महिलाओं से छेड़खानी की घटना से नाराज व्यापारियों ने रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से नगर को बंद किया। इसके एक दिन पूर्व शाम को वाहन के जरिए मुनादी करवा दी गई थी। व्यापारियों ने बताया कि एफसीआइ गोदाम के सामने एक प्रदर्शनी लगी है। जहां शहर, गांव के व्यापारियों के अलावा कई लोग परिवार के साथ घूमने के लिए जाते हैं।

कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा महिलाओं, युवतियां के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस बात का विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं और इसकी शिकायत थाना में किए जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इसके लिए सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर पूरे नगर को आज बंद रखा है। इसकी जानकारी ज्ञापन के माध्यम से एक दिन पूर्व ही थाना प्रभारी से लेकर एसडीओपी को भी दिए है।

पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

व्यापारी विकास पंडोरिया, झामसिंह भगत, मनीष खडेलवार, बालू रूसिया सहित अन्य ने बताया कि नगर में असामाजिक तत्वों का बोलबाला है। इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती हैं। नगर के एफसीआई गोदाम के सामने मैदान में लगी प्रदर्शनी में तो महिलाओं, युवतियों से लगातार छेड़छाड़ की घटना हो रही है। ऐसे में प्रदर्शनी को बंद कर देना चाहिए या फिर आरोपितों को हिरासत में लेकर जेल भेजना चाहिए। पर पुलिस इस दिशा में कोई काम करते नहीं दिख रही है। एक व्यापारी परिवार के साथ गुरुवार की शाम प्रदर्शनी में घूमने गए थे तो वहां पर असामाजिक तत्वों द्वारा उनके परिवार के साथ छेड़छाड़ की वारदात काे अंजाम दिया गया और मारपीट करने की नौबत बन गई थी। इतना ही बाद में आरोपित प्रदर्शनी में लगे झूले वालों की मदद से भाग गए। हालांकि सभी व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर शांति पूर्ण तरीके से शहर को बंद रखा है।

हमारे एक व्यापारी परिवार के साथ प्रदर्शनी में घूमने गए थे। वहां पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनके परिवार के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसका विराेध करने पर मारपीट करने पर उतारू हो गए थे। ऐसे आरोपितों को प्रदर्शनी वाले भी संरक्षण दे रहे है। इस तरह छेड़छाड़ की घटना किसी के साथ भी नहीं हो चाहिए। पुलिस ने अभी तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया है। इसीलिए आज संपूर्ण नगर में व्यापारियों ने अपनी प्रतिष्ठान बंद रखे है। एक दिन पूर्व लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी करवा दिए थे।

जुगल खंडेलवाल, अध्यक्ष, व्यापारी संघ वारासिवनी।

Related Articles

Back to top button