ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
मनोरंजन

करण जौहर की ‘तख्त’ में अपने रोल पर करीना कपूर खान का खुलासा, निभाएंगी शाहजहां की बेटी का किरदार

नई दिल्ली। अक्षय कुमार के साथ जल्द ही फिल्म गुड न्यूज़ में नज़र आने वाली करीना कपूर जल्द ही करण जौहर की फिल्म की तैयारियां शुरू करने वाली हैं। करण जौहर की फिल्म तख्त में अपने किरदार के बारे में खुलासा करते हुए करीना ने बताया कि वो इस फिल्म में शाहजहां की बेटी का रोल निभाने वाली हैं।

इन दिनों करीना कपूर खान अपनी फिल्म गुड न्यूज़ के प्रमोशन में लगी हुई हैं। गुड न्यूज़ के रिलीज़ के बाद करीना अपनी अगली फिल्म तख्त की शूटिंग शुरू करेंगी। हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में करण जौहर की फिल्म पर बात करते हुए करीना ने अपने रोल के बारे में बताया है। करीना ने बताया कि वो इस फिल्म में शाहजहां की बेटी जहांनारा की भूमिका निभाने वाली हैं। उन्होंने बताया कि मुगल सम्राज में जहांनारा का सभा में एक मुख्य स्थान था क्योंकि शाहजहां अपने सभी फैसले उनकी सहमति से ही लेते थे।

करीना ने कहा, उस समय शाहजहां ने सभी फैसले जहांनारा से पूछकर लिए थे, जहांनारा शाहजहां की सबसे चहेती  बेटी थीं, मैं इस पार्ट को निभाने के लिए काफी उत्साहित हूं। बताया जा रहा है कि अनिल कपूर फिल्म में शाहजहां का रोल निभाने वाले हैं। करीना ने बताया है कि फिल्म की शूटिंग अप्रेल 2020 में शुरू की जाने वाली है।

आपको बता दें कि करण जौहर की फिल्म तख्त मुगल काल पर आधारित एक मल्टीस्टारर फिल्म होने वाली है। करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म तख्त में करीना कपूर के अलावा, जान्हवी कपूर, अनिल कपूर, विक्की कौशल, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और शरद केलकर जैसे कई स्टार्स नज़र आने वाले हैं।

करीना कपूर 27 दिसम्बर को रिलीज़ होने वाली फिल्म गुड न्यूज़ में अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ के साथ नज़र आने वाली हैं। इसके अलावा करीना अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ होने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी लीड रोल निभा रही हैं। इस फिल्म में करीना आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button