ब्रेकिंग
Jamui Viral Video Case: बिहार के जमुई में नाबालिग से छेड़खानी मामले में बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार... Tarn Taran Police Encounter: तरनतारन में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़; 1 लाख का इनामी ढेर, एक ... Madhya Pradesh News: देवास में युवती का अनोखा ड्रामा, चिट्ठियां फेंककर की प्रेमी को बुलाने की मांग —... AAP vs BJP: 'पंजाब को बदनाम करने की साजिश'; संजय सिंह ने बताया क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले चेहरों का सच Owaisi Viral Speech on Wife: सोने से पहले बीवी को बोलें I Love You, चुनावी मंच से ओवैसी ने समर्थकों ... Delhi Voter List SIR Notice: वीआईपी कल्चर पर भड़के खरगे; कहा- क्या अब देश में आम और VIP मतदाता की नई... Canada Plane Crash News: कनाडा में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान विमान हादसा, तमिलनाडु और पुडुचेरी के दो ... Iran Inflation Rate: ईरान में महंगाई दर पहुंची 69% के पार, भारत के मुकाबले 14 गुना ज्यादा बुरे हाल iPhone 18 Pro Price in India: भारत में आईफोन 18 सीरीज की धूम, फीचर्स और कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश MP High Court Decision: पीड़िता के बच्चे से नहीं मिला DNA, रेप के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बाइज्जत ...
मध्यप्रदेश

दिन में शराब दुकान पर करते थे काम, रात में राहगीरों को लूटते थे, तीन गिरफ्तार

इंदौर। मल्हारगंज थाना पुलिस ने सीरियल लूट के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।आरोपित इंदौर के विभिन्न इलाकों में झपट्टा मारकर मोबाइल फोन लूट लेते थे। पुलिस ने पांच मोबाइल, चोरी की बाइक और दो पिस्टल बरामद की हैं। आरोपित शराब दुकान पर नौकरी करते हैं और कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

एडीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा के मुताबिक, पिछले दिनों मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक वृद्ध के साथ लूट की वारदात हुई थी। पुलिस को यह पता चला कि लूट में जिस बाइक का इस्तेमाल हुआ वह करिज्मा है। उसकी एक डिजिट भी पुलिस को मिल गई। पुलिस ने आरटीओ से जानकारी जुटाई तो पता चला कि छह साल में 23 बाइक रजिस्टर्ड हुई है जो करिज्मा है और उन पर उक्त डिजिट का नंबर है। इस पर अलग-अलग टीमें बनाई और छानबीन जारी रखी।

चोरी की बाइक से की वारदात

विजय नगर पुलिस से खबर मिली कि कुछ दिनों पूर्व मालवीय नगर निवासी शिवकरणकेश की बाइक चोरी हुई है।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से कड़ियाां जोड़ी और शनिवार को आरोपित शोभित पुत्र सुरेश शर्मा, अनुराग पुत्र महेश राठौर और मनीष रघुवीर बिजौर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से चोरी की बाइक और दो पिस्टल मिल गई।

सोनकच्छ में करते थे नौकरी

एडीसीपी के मुताबिक, आरोपित विजय नगर थाना क्षेत्र में रहते हैं और सोनकच्छ में शराब दुकान पर नौकरी करते हैं। इनके विरुद्ध कई थानों में आपराधिक केस दर्ज हैं। आरोपितों ने मल्हारगंज थाना क्षेत्र सहित लसूड़िया, सोनकच्छ में भी अपराध किए है।

Related Articles

Back to top button