ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
मध्यप्रदेश

खेत में विचरण करते दिखा बाघ, किसानों में दहशत

 बालाघाट, किरनापुर। दक्षिण सामान्य वन परिक्षेत्र किरनापुर के ग्राम लोंडागी से जोधीटोला अंतर्गत कक्ष क्रमांक 224 के खेतों में सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे एक बाघ विचरण करते हुए दिखा। बाघ दिखने से किसानों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया और उन्होंने खेतों की ओर जाना बंद कर दिया।

इन दिनों खेतों में निदाई गुड़ाई का कार्य तेजी से चल रहा है और इसके अलावा अनेक किसान सुबह ही खेतों में पानी देखने के साथ ही घास काटने पहुंच जाते हैं। इसी दौरान कुछ किसानों को खेत में बाघ विचरण करते दिखा। इसके बाद से आसपास के खेतों के किसान जमा हो गए। किसानों ने सबसे पहले इसकी जानकारी वन विभाग किरनापुर को दी गई। शोर करने पर बाघ खेत से होकर जंगल की तरफ भाग गया। इधर वन विभाग ने खेतों में सतर्क रहने के निर्देश किसानों को दिए है।

खेत में बाघ देखा तो सभी काम छोड़कर बाहर आ गए

दक्षिण सामान्य वन परिक्षेत्र किरनापुर के पूरे जंगल हट्टा से लगे होने के चलते इन जंगलाें में बाघ, तेंदुए, बायसन, सांभर, चीतल, भालू के अलावा अन्य वन्यप्राणी बहुतायत में पाए जाते हैं। जो विचरण करते हुए खेतों तक आ जाते है। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब खेत में किसानों ने बाघ देखा तो उनके सभी काम जैसे के वैसे रह गए और वे खेत छोड़कर बाहर आ गए।

छलांग लगाई और सड़क पार करके दूसरे खेत से जंगल तरफ चला गया

बाघ ने किसी पर हमला नहीं किया और शोर करने की वजह से छलांग लगाकर सड़क पार करके दूसरे खेत से जंगल तरफ चला गया। किसानों का कहना है कि बाघ जंगल से होकर खेत तरफ आ रहा है, इसीलिए वन विभाग को चाहिए कि इस क्षेत्र में गश्त करते रहे। ताकि किसी तरह से कोई घटना होने से बच सके। वन विभाग के गश्ती दल द्वारा मौके पर पहुंचकर बाघ के मूवमेंट का पता लगाने में जुटा है।

एक माह पूर्व नागझिरा के बाघिन की बनी रही दहशत

किसानों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व देव नदी के रास्ते किरनापुर वन परिक्षेत्र में महाराष्ट्र राज्य के नागझिरा अभयारण्य से आई बाघिन के खेतों में विचरण करने से कामकाज प्रभावित हो गया था। उसके बाद वो बाघिन हट्टा की तरफ से लांजी की ओर चली गई और अब बाघ दिखने के बाद से खेतों में निदाई गुडाई कार्य बंद हो गया है और इससे किसानों ने खेतों की तरफ भी जाना बंद कर दिया।वहीं साथ में अपने मवेशियों को भी नहीं लेकर जा रहे है।

लोंडागी से जोधीटोला गांव के खेतों में एक बाघ को किसानों द्वारा विचरण करते देखा। इसकी जानकारी मिलने पर वन अमला मौके पर गया था। खेतों में बाघ के पगमार्क मिले है।किसानों को सतर्क रहने के साथ ही सूनसान इलाके में नहीं जाने की सलाह दी गई है। वन अमला उस क्षेत्र में गश्ती कर रहा है।

जगतदास खरे, वन परिक्षेत्र अधिकारी, दक्षिण सामान्य किरनापुर।

Related Articles

Back to top button