ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
देश

मौसम विभाग का अलर्ट, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की आशंका

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने 18 सितंबर को गुजरात में तेज बारिश और राजस्थान के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, अंडमान-निकोबार, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अंडमान-निकोबार और केरल में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की आशंका जताई है। उधर पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों में आसमानी बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

19 सितंबर को ऐसा रहेगा देश में मौसम

भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 19 सितंबर को देश के पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में भारी से अति भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

20 सितंबर को यहां हो सकती है भारी बारिश

एआईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक 20 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ के क्षेत्रों सहित असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। उधर छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

Related Articles

Back to top button