ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
मध्यप्रदेश

नारियल में लोकल और ग्रामीण क्षेत्रों की जोरदार मांग, भाव में मजबूती

इंदौर। सियागंज (किराना बाजार) में नारियल में गणेश चतुर्थी की जोरदार मांग देखी जा रही है। लोकल के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की खरीदारी भी अच्छी है। इधर, कालोनियों में फेरी लगाकर माल बेचने वालों की भी नारियल में अच्छी लेवाली रहने से भाव मजबूती पर टिके हुए हैं।

व्यापारियों का कहना है कि तमिलनाडू से नारियल की आवक अच्छी रहने से कीमतों में तेजी की स्थिति नहीं बन पा रही है। हालांकि मंदी के आसार भी नहीं है, क्योंकि आगे नारियल की मांग में और इजाफा होने की संभावना है। नारियल की आवक तीन गाड़ी के आसपास बताई गई। खोपरा गोला में छुटपुट मांग रहने से घटते दामों में रुकावट आई है। खोपरा बूरा में मिठाई निर्माताओं की पूछताछ अच्छी रहने से भाव में स्थिरता रही। नारियल 100 भरती 1500-1550, 120 भरती 1550-1600, 160 भरती 1700-1750, 200 भरती 1800-1850, 250 भरती 1900-1950 रुपये प्रति बोरी के भाव रहे। खोपरा गोला बक्सा 108-120 रुपये प्रति किलो और खोपरा बूरा 2175-3400 रुपये प्रति (15 किलो) के भाव रहे।

शकर में ऊंचे दामों पर ग्राहकी अटकने लगी है, जिससे शकर के बढ़ते दामों में रुकावट आई है। शकर के दाम पिछले चार-पांच दिनों से स्थिर बने हुए है। शकर की आवक पांच गाड़ी की रही। शकर नीचे में 3960 तथा ऊपर में 3980 रुपये प्रति क्विंटल तक बोली गई। दिल्ली तरफ सोमवार को भी अफगानिस्तान से अंजीर के अच्छी आवक हुई है, जिससे आयातक दामों में और कटौती कर बिकावली कर रहे है। इंदौर में अंजीर 800 से 1150, बेस्ट 1250 से 1500 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रही, लेकिन आवक बढ़ने पर इन दामों पर और मंदी की उम्मीद की जा रही है।

शकर-गुड़ के दाम – शकर एस 3960 से 3980, गुड़ भेली 4000-4100, कटोरा 4300-4400, लड्डू 4500-4600, गिलास एक किलो 4600-4800, ऑर्गेनिक 6500 रुपये।

फलाहारी के दाम – सिंघाड़ा बड़ा 120 से 127, छोटा 102-115, साबूदाना चालू 6500 से 6600, मीडियम 6700 से 6800, बेस्ट 7400 से 7700, साबुदाना सच्चामोती एगमार्क (1 किलो) 7910, सच्चामोती एगमार्क (500 ग्राम) 7970 सच्चामोती (लूज) 7480, सच्चासाबू एगमार्क एक किलो 7910, सच्चासाबू एगमार्क (500 ग्राम) 7970 रुपये क्विंटल व कुकरीजाकी लिटिल मोरधन 10820 रुपये। रायलरतन (1किलो) 7850, आधा किलो पैकिंग में 7910, रायलरतन लूज 7400, सच्चामोती एक किलो 7650, सच्चामोती आधा किलो पैक 7710, रायलरतन मोरधन 11500 रुपये। खोपरा गोला बक्सा 108-120 रुपये प्रति किलो और खोपरा बूरा 2175-3400 रुपये प्रति (15 किलो) ।

पूजन सामग्री के दाम – 100 भरती 1500-1550, 120 भरती 1550-1600, 160 भरती 1700-1750, 200 भरती 1800-1850, 250 भरती 1900-1950 प्रति बोरी। देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 175 से 200, पूजा सुपारी 450 से 475, अरीठा 125 से 130 रुपये। केसर 150 से 173 रुपये प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7400 रुपये।

मसालों के दाम – कालीमिर्च 635 से 640 एटम 645 से 655, मटरदाना 685 से 700, बेस्ट 720 , हल्दी निजामाबाद 170 से 200, हल्दी सांगली 250 से 275, जीरा राजस्थान 655 से 675, ऊंझा 685 से 690, मीडियम 690 से 700, बेस्ट 715 से 725, सौंफ मोटी 280 से 285, मीडियम 300 से 325, बेस्ट 375 से 425, बारीक 350 से 425, लौंग चालू 940 से 945, बेस्ट 955 से 975, दालचीनी 245 से 255, बेस्ट 260 से 270, जायफल 625 से 675, बेस्ट 700-725, जावत्री 1950, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 975 से 1050 मीडियम 1125-1175 बेस्ट 1200 से 1250, पत्थरफूल 340 से 365, बेस्ट 425 से 550, बाद्यान फूल 575 से 675, शाहजीरा खर 340-355, ग्रीन 575-600, तेजपान 90 से 110, तरबूज मगज 600-650 , नागकेसर 725 से 750, सौंठ 325 से 375-425, खसखस चालू 675 से 775, बेस्ट 950 से 1250, एक्सट्रा बेस्ट 1300, धोली मूसली 1400 से 1450, हींग 751- 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 121- 50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, 111-50 ग्राम 2850, पाउच में 10 ग्राम 2930, पावडर 850 से 900, हरी इलायची 1875 से 1975, मीडियम 2025 से 2050, बेस्ट 2125 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2275 से 2450, पानबार 2150 रुपये प्रति किलो।

सूखे मेवों के दाम – काजू डब्ल्यू 240 नंबर 725 से 750, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 650 से 700, काजू डब्ल्यू वन 640 से 660, काजू एस डब्ल्यू 300- 640 से 660, काजू जेएच 580 से 585, टुकड़ी 650 से 570, बादाम बादाम इंडिपेंडेट 600-625 अमेरिकन 650-700 आस्ट्रेलियन 700-750, टांच 500 से 555, खारक 225 से 235, मीडियम 245 से 260, बेस्ट 275 से 330, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 350, किशमिश कंधारी 375 से 425, बेस्ट 550 से 650, इंडियन 140 से 175, बेस्ट 185-215, चारोली 1385 से 1550, मुनक्का 450 से 650, बेस्ट 750 से 850, अंजीर 800 से 950, 1100-1200, बेस्ट 1300 से 1500, एक्सट्रा बेस्ट 1700, मखाना 450 से 475, मीडियम 500 से 575 बेस्ट 700-850 , पिस्ता अमरीकन 1650 से 1800, पिशोरी 2200 से 2450, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600रुपये।

Related Articles

Back to top button