ब्रेकिंग
Mahakaleshwar Temple News: उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आए युवक-युवती के साथ मंदिर परिसर में धक्का-म... Neemuch News: महज 3 फीट जमीन के लिए भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट; कुल्हाड़ी और लाठियों से बेरहम हत्... Child Labour Case: बाल श्रम के खिलाफ खंडवा प्रशासन सख्त; बीयर बार संचालक पर FIR, बच्चों का होगा पुनर... Sonam Raghuvanshi Bail: पति की हत्या कर प्रेमी संग फरार हुई थी सोनम; जमानत मिलते ही छलका मृतक की मां... NEET Re-Exam 2026: मध्य प्रदेश में नीट पुनर्परीक्षा की तैयारी; इंदौर में सबसे ज्यादा केंद्र, सीएम के... MP Road Accidents: मध्य प्रदेश में हर दिन 283 लोग हो रहे सड़क हादसों का शिकार; 108 एंबुलेंस की रिपोर्... Big Operation in Burhanpur: सालभर के दर्द से मिली मुक्ति; बुज़ुर्ग महिला की जान बचाकर जिला अस्पताल की... Chhatarpur News: सपा अध्यक्ष की बेटी पर सोशल मीडिया टिप्पणी बनी मुसीबत; हिंदूवादी नेता प्रशांत मेहतो... MP Assembly Session: मानसून सत्र में पेश होगा अनुपूरक बजट; 5 दिनों के सत्र को लेकर विपक्ष का सरकार प... ED Action in Bhopal: मेडिकल एजुकेशन विभाग के क्लर्क पर ED का शिकंजा; 1.47 करोड़ की संपत्ति अटैच
देश

Indian Railways: ठंड़ से ठिठुरा उत्तर भारत, दिल्ली आने वाली 21 ट्रेनें लेट; उड़ानें भी प्रभावित

नई दिल्ली। तापमान लगातार गिरता जा रहा है। जम्मू कश्मीर से लेकर पूरे उत्तर भारत में शीतलहरों से जहां लोग ठिठुर रहें हैं, वहीं अब रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, दिल्ली आने वाली 21 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5.6 दर्ज किया गया है। तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है।

21 ट्रेनें और उड़ानें लेट 

बढ़ती ठंड़ और कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 21 ट्रेंने अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। बढ़ते तापमान का असर उड़ानों पर भी दिखने लगा है।दिल्ली एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू किया गया है। इस कारण कुछ उड़ान में अवरोध हो सकता है। दिल्ली एयरपोर्ट द्वारा की गई घोषणा के अनुसार यात्रियों से अपील की गई है कि वे उड़ान की अधिक जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

नागरिकता कानून के खिलाफ बिहार में रोकी ट्रेन

वहीं दूसरी ओर नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में बिहार के दरभंगा जिले में लाहिरासराय रेलवे स्टेशन पर CPI-M के कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक को बंद कर दिया है। जिस कारण वहां से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

ठंड़ के कारण बंद हुए स्कूल और कॉलेज 

दिल्ली में गुरुवार को 5.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा में घना कोहरा छायाय़ हुआ है। वहीं, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

ठंड़ बढ़ने के आसार

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गुरुवार को ठंड़ अधिक रहेगी। पहाड़ों पर भी बर्फबारी का दौर जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में काफी दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड़ और अधिक बढ़ने का आसार है। साथ ही कहा गया है कि पहाड़ों की तरफ से आने वाली शीतलहर के कारण दिल्ली में तेजी से तापमान गिर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button