ब्रेकिंग
PM Modi Appeal: WFH और गाड़ियों के काफिले में कटौती, जानें पीएम मोदी की अपील को अब तक कितने मुख्यमंत... MP News: ड्रोन सर्वे से तैयार होगा मध्य प्रदेश के 35 शहरों का नया मास्टर प्लान, जाम और जलजमाव से मिल... MP News: पीएम मोदी की अपील का असर, मध्य प्रदेश में साइकिल चलाकर हाई कोर्ट पहुंचे जज डीडी बंसल Bhopal News: भोपाल में 'लव जिहाद' के आरोप में युवक की पिटाई, सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज, पुलिस को 72 ... Weather Update Today: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें दिल्ली सहित 15 राज्यों ... Aligarh News: AMU में मरीजों को प्राइवेट अस्पताल भेजने वाले 'फर्जी डॉक्टर' का भंडाफोड़, अधिकारी भी ह... Psycho Killer Gurpreet: 7 और बेकसूरों की हत्या की थी साजिश? गुरप्रीत सिंह को लेकर पड़ोसियों ने खोले ... IPL 2026 News: SRH की हार के बाद पैट कमिंस पर BCCI की बड़ी कार्रवाई, ये सजा पाने वाले इकलौते कप्तान ... No Entry 2 Cast: वरुण धवन की 'नो एंट्री 2' में हुई शाहिद कपूर की एंट्री? जानें मेकर्स का धांसू प्लान Russia Sarmat Missile Test: रूस ने किया महाविनाशक 'सरमत' मिसाइल का परीक्षण, पुतिन बोले- 35000 किमी त...
मध्यप्रदेश

फैक्ट्री संचालक की लापरवाही से मजदूर की मौत, बलाई समाज ने घेरा थाना

इंदौर। इंदौर में मजदूर की मौत पर सोमवार को हंगामा हो गया। बलाई समाज के पदाधिकारियों ने थाना घेर लिया। फैक्ट्री संचालक पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की। इस दौरान संचालक ताला लगाकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आई है।समाजजन हत्या की धारा लगाने पर अड़े थे।

घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित ओद्यौगिक क्षेत्र में हुड्डा इंडस्ट्रीज की है। 22 वर्षीय नीरज धाकड़ की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बलाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार सहित कई लोग थाने पहुंचे और संचालक तारिक अंसारी पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की। परमार ने कहा कि नीरज की हत्या हुई है। उससे ऐसी मशीन पर काम करवाया जा रहा था जिस पर काम करने के लिए चार महीने का प्रशिक्षण अनिवार्य है।

फैक्ट्री पर ताला लगाकर भागा संचालक

परमार ने अंसारी पर केस दर्ज करने की मांग की। टीआइ नीरज बिरथरे और एसीपी (हीरानगर) डीएस येवले ने समझाया कि मामला गैर इरादतन हत्या का है। पुलिस स्वजन के कथन लेकर एफआइआर दर्ज कर लेगी। परमार ने कहा कि अंसारी की फैक्ट्री में बिजली का सामान बनता है। मजदूर दिन-रात काम करते हैं, लेकिन उनका रिकार्ड नहीं है, न बीमा है न पीएफ सुविधा है। नीरज परिवार का इकलौता बेटा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण गुना से इंदौर आया था। पुलिस द्वारा एफआइआर न लिखने पर समाजजन फैक्ट्री पहुंचे, लेकिन अंसारी ताला लगा कर भाग गया।

Related Articles

Back to top button