ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
मनोरंजन

मुकेश अंबानी के घर धूमधाम से पधारे गणपति बप्पा, पूजा समारोह में पहुंचे सेलेब्स, दिशा पटानी हुई Oops मोमेंट का शिकार

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर मंगलवार को गणपति बप्पा  पधारे। जिसके आगमन से लेकर पूजा-आरती तक विशाल सजो-सजावट की गई। इस दौरान गणेश उत्सव में चार चांद लगाने के लिए कई दिग्गज हस्तियां और सेलेब्रिटीज ने भी शिरकत की। अंबानी परिवार गणपति बप्पा में विशेष तौर पर श्रद्धा रखते हैं।

हर साल गणपति बप्पा का अंटलिया में धूम धाम से स्वागत किया जाता है। इस मौके पर एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया जिसकी रोशनी पूरे मुंबई में देखने को मिली।  आगमन के बाद गणपति जी की स्थापना कर  मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने परिवार के साथ पूजा अर्चना की।

गणपति जी की पूजा में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ-साथ कई राजनीति हस्तिया भी शामिल हुईं। इस दौरान राज ठाकरे को उनकी पत्नी संग देखा गया। वहीं बाॅलीवुड की सभी सेलेब्स भी पहुंचे। जिसमें शाहरूख खान, ऐशवर्या राय, रणवीर-दीपिका, करण जौहर, विक्की कौशल समेत बडे़ सेलेब्स बप्पा का आशिर्वाद लेने पहुंचे।

अंबानी परिवार के गणपति समारोह में पहुंची सभी हस्तियां एक से बड़ कर एक ट्रेडिशनल लुक में नज़र आई।  ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी ने सभी का अट्रैक्शन लिया। दोनों मां-बेटी ट्विनिंग  करती नज़र आई। आराध्या बच्चन और ऐशवर्या ने एक जैसी पंजाबी-पटियाला सूट पहना हुआ था।

अंबानी गणपति समारोह में पहुंची एक्ट्रेस दिशा हुई ट्रोल
वहीं, समारोह में बोल्ड एक्ट्रेस दिशा पटानी अपनी बेस्ट फ्रेंड मौनी के साथ वहां पहुंचीं। जहां मौनी रॉय ने पिंक बनारसी साड़ी पहनी थी तो वहीं दिशा पटानी भी पाउडर पिंक कलर की साड़ी में नजर आईं हालांकि इस  दौरान दिशा उप्पस मूवमेंट की शिकार होते-होते बचीं।  दअसल दिशा पटानी जब कार से उतरी तो उनकी साड़ी सरकने लगी, जिसे कैमरे में कैद कर लिया, जिसे संभालते हुए वे बेहद असहज नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होते ही उनको ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। लोगों ने ​​कहा कि पूजा में इतना छोटा ब्लाउज पहने की क्या जरूरत आन पढ़ी थी। तो दूसरे ने कहा अगर साड़ी संभालनी नहीं आती तो पहनतें क्यों हो। इसके बीच मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने बड़े विनम्रता से सभी मेहमानों का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button