ब्रेकिंग
जबलपुर के रेस्टोरेंट में काम को लेकर विवाद, सहकर्मी ने 20 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर की हत्या नितिन नबीन ने घोषित की नई टीम: 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 12 महिलाओं को मिली जगह; जानें BJP संविधान ... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली SIT की फाइनल रिपोर्ट सौंपी गई, चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन... झारखंड भर्ती परीक्षा विवाद: NEET से कैसे अलग है राज्य का संकट? 2014 से जांच, 11वीं-13वीं JPSC और कान... बरेली में LLB छात्रा पर पूर्व पति से हलाला और वकालत छोड़ने का दबाव: भाइयों-भाभियों ने की मारपीट, पुल... भोपाल का रेहान मर्डर केस सुलझा: फर्जी रील देखकर रची थी हत्या की साजिश, प्राइवेट पार्ट बेचने का था प्... ठाणे में सरकारी कार्यक्रम में वंदे मातरम् की जगह बजा फिल्म 'पुकार' का गाना: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ... गॉल टेस्ट में श्रीलंका को बड़ा झटका: फील्डिंग के दौरान दिनेश चांदीमल की गर्दन में लगी गंभीर चोट, मैद... 'आवारापन 2' में चमका नया सितारा: परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध रावल ने सादगी से जीता दर्शकों का दिल सीजफायर वार्ता के बीच इजराइली मंत्री का आक्रामक रुख: पूरे गाजा में बस्तियां बसाने की कही बात, निरस्त...
विदेश

कनाडा में पंजाब के गैंगस्टर सुक्खा दुनिके की हत्या, 2017 में भारत से भागा था, NIA की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में था

टोरंटो। खालिस्तान मुद्दे पर भारत और कनाडा के बीच बिगड़ते संबंधों के बीच खबर है कि कनाडा में एक और गैंगस्टर की हत्या कर दी गई है। इसका नाम सुखदूल सिंह (Sukhdool Singh) उर्फ ​​सुक्खा दुनिके (Sukha Duneke) है।

बता दें, कुछ इसी तर्ज पर इसी साल जून में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) कर दी गई थी। हरदीप सिंह की हत्या के कारण ही भारत और कनाडा के संबंधों में खटाई आई है।

सुक्खा दुनिके मूल रूप से पंजाब के मोगा का रहने वाला था। वह दविंदर बंबीहा गिरोह से जुड़ा था। कनाडा में उसकी हत्या के पीछे अलग-अलग गैंग का आपसी विवाद बताया जा रहा है। भारत में उसके खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं। यहां तक कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने उसे अपनी मोस्ट वॉन्टेंड की लिस्ट में शामिल कर रखा है।

कनाडा ने बिना किसी ठोस सबूत के भारत पर खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के हरदीप सिंह निज्जर की राजनीतिक हत्या का आरोप लगाया है।

29 गैंगस्टरों ने ली विदेशों में शरण

पंजाब और आसपास के कम से कम 29 गैंगस्टर ऐसे हैं, जिन्होंने कानून से बचने के लिए विदेश में शरण ली है। वे या तो भारतीय पासपोर्ट पर या फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से या नेपाल के रास्ते भारत छोड़कर भागे हैं। भारत के इन अपराधियों को शरण देने वाले देशों में कनाडा सबसे आगे है।

Related Articles

Back to top button