ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
मध्यप्रदेश

झाबुआ में कोरोना के 57 नए मरीज, 4 अधिकारी भी हुए संक्रमित

झाबुआ में मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में 57 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। राहत की बात ये है कि 23 स्वस्थ भी हुए हैं।

लगातार तीसरे दिन सबसे ज्यादा 20 कोरोना संक्रमित झाबुआ शहर में आए हैं । पेटलावद में 15, मेघनगर में 9, थांदला में 7 ,कल्याणपुरा में 5 और पिटोल में 1 कोरोना पॉजिटिव मिले।

जिले में अब एक्टिव केस 279 हैं, जिनमें से 277 होम आइसोलेशन में हैं। 2 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं ।

कलेक्ट्रेट में भी कुछ अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। झाबुआ एसडीएम एल एन गर्ग, जनजातीय विभाग के सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी ओपी बनोड़, समेत कुछ कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने प्रशासकीय दृष्टि से कोरोना संक्रमित अधिकारियों के स्वस्थ होने तक दायित्व अन्य अधिकारियों को सौंपा है । झाबुआ एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार मेघनगर एसडीएम अंकिता प्रजापित, एसी ट्राइबल का अतिरिक्त प्रभार एनएस भिड़े और जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार ज्ञानेन्द्र ओझा को सौंपा गया है ।

Related Articles

Back to top button