ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...
विदेश

भारत ने कनाडा के डिप्लोमैट को निष्कासित किया, 5 दिन में दिल्ली छोड़ने का आदेश

टोरंटो। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के संबंध खराब हो गए हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के भारत सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इसके तत्काल विदेश मंत्री मेलानी जोली ने एक भारतीय डिप्लोमैट को निष्कासित कर दिया है।

इसके बाद भारत ने भी दिल्ली में कनाडाई उच्चायुक्त को तलब किया। समाचार एजेंसी ANI पर जारी वीडियो के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने भारत में कनाडाई उच्चायुक्त कैमरून मैके को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक स्थित विदेश मंत्रालय मुख्यालय तलब किया। वीडियो में विदेश मंत्रालय से रवाना होते हुए कैमरून को देखा जा सकता है। इसके साथ ही राजदूत को पांच दिन में भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है।

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर क्या बोले जस्टिन ट्रूडो

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि देश की सुरक्षा एजेंसियां ​​भारत सरकार और इस साल की शुरुआत में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच संबंध की जांच कर रही हैं।

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रूडो ने ओटावा में हाउस ऑफ कॉमन्स में यह बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, “कनाडाई सुरक्षा एजेंसियां ​​भारत सरकार के एजेंटों और एक कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के संबंध के आरोपों की जांच कर रही हैं।”

विदेश मंत्रालय ने भारतीय डिप्लोमैट को निकाला

जस्टिन ट्रूडो के बयान के तत्काल बाद कनाडा का विदेश मंत्रालय भी हरकत में आ गया। कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने बताया कि विरोध स्वरूप भारतीय राजनयिक को निष्कासित किया जा रहा है।

मेलानी जोली का कहना है कि अगर यह आरोप सब सच साबित होता है तो यह हमारी संप्रभुता और एक-दूसरे के साथ पेश आने के बुनियादी नियम का बड़ा उल्लंघन होगा।

भारत ने आरोपों को किया खारिज

भारत ने कनाडा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ”भारत कनाडा के आरोपों को खारिज करता है।”

“हमने वहां की संसद में कनाडाई प्रधानमंत्री के बयान को देखा है और उनके विदेश मंत्री के बयान को भी खारिज कर दिया है। कनाडा में हिंसा के किसी भी कृत्य में भारत सरकार की भागीदारी के आरोप बेतुके हैं। हम एक लोकतांत्रिक देश हैं, जहां ‘कानून के शासन के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता वाली राजनीति होती है।”

कांग्रेस नेता जयराम रमेश की प्रतिक्रिया

कांग्रेस पार्टी का हमेशा से मानना ​​रहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कहीं भी समझौता नहीं होना चाहिए, खासकर तब जब आतंकवाद से भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरा हो। देश के हितों और चिंताओं को हर समय सर्वोपरि रखा जाना चाहिए।

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या

बता दें, हरदीप सिंह निज्जर इस साल 18 जून को एक टारगेटेड गोलीबारी में हत्या कर दी गई थी। निज्जर की सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भारत में खालिस्तानी साजिशों को अंजाम देने की कोशिशों के बीच भारत सरकार को उसकी तलाश थी।

प्रधानमंत्री ट्रूडो के आरोप और कनाडा द्वारा भारतीय राजनयिक को निष्कासित करने पर जबरदस्त हंगामा मचा है। कनाडा स्थित कार्लटन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और विदेश नीति विशेषज्ञ विवेक देहजिया ने समाचार एजेंसी ANI से कहा,

“जब मैंने यह खबर देखी, तो मैं बिल्कुल हैरान था। यह वास्तव में कनाडा में संसदीय सत्र के पहले दिन ट्रूडो द्वारा फेंका गया एक बम था। यह अप्रत्याशित था। ट्रूडो जी-20 में गए और हम वहां हुई सभी अजीब घटनाओं को को जानते हैं। इस समय ट्रूडो का यह बयान भी कुछ अजीब है। आरोप अप्रमाणित हैं। दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर इसका असर पड़ेगा।”

Related Articles

Back to top button