ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
मध्यप्रदेश

इंदौर की बेटी ने CM शिवराज सिंह के साथ किया ‘द लाड़ली शो’, मामा से पूछे कुछ मजेदार सवाल

भोपाल । इंदौर की बेटी कुरांगी नागराज ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इंटरव्यू लिया। कुरांगी ने ‘द लाड़ली शो’ में शिवराज सिंह चौहान से कई सवाल पूछे। कुरांगी के हर सवाल का जवाब शिवराज सिंह चौहान ने बड़े ही प्यार से दिया। वह कुरांगी को बेटी कहकर बुला रहे थे। उन्होंने इंटरव्यू में बचपन की यादें। चाचा से हुई पिटाई, मां का प्यार, स्कूल में बिताये दिन याद किये।

कुरांगी ने शिवराज सिंह चौहान से कहा कि मामा जी आप फस्ट आने पर स्कूटी गिफ्ट करते हो। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्कूटी के लिए आप को पढ़ना होगा। 12वीं में स्कूल में जो फस्ट आएगा, उसको सरकार की तरफ से स्कूटी मिलेगी। तुमको स्कूटी चाहिए, तो 12वीं में अच्छे नंबरों से पास होना होगा।

बच्चे बने रहना मुश्किल होता है,

आप बड़े होते हैं, बचपन पीछे छूट जाता है;

लेकिन कई बार आप समय में पीछे चले जाते हैं, उन भूले बिसरे पलों में…

ऐसे ही मासूम सवालों को सुलझाते-सुलझाते कब चालीस मिनट बीत गये; पता ही नहीं चला।

आप भी जुड़िये, #TheLadliShow से… pic.twitter.com/PU20x5fp0e

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 20, 2023

मध्य प्रदेश डाकुओं से था परेशान

शिवराज सिंह चौहान ने कुरांगी को मध्य प्रदेश के डाकुओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बेटी तुम्हारे जन्म से बहुत पहले मध्य प्रदेश में डाकुओं का आतंक था। भिंड, मुरैना, शिवपुरी में इन शहरों में लोगों का घर से निकलना मुश्किल था। यह लोगों को उठाकर ले जाते थे। उनसे रुपये मांगते थे। रुपये देने वाले को छोड़ देते थे और नहीं देने वाले को मार देते थे।

डाकुओं से मुक्त हुआ मध्य प्रदेश

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि फिर मुझे मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिला। मैंने पुलिस के अधिकारियों की बैठक बुलाई। मैंने उनसे साफ शब्दों में कहा कि मध्य प्रदेश में डाकू रहेंगे या मैं रहूंगा। मुझे डाकू मध्य प्रदेश में नहीं चाहिये। उनको पकड़ो मुर्दा या जिंदा। उसके बाद मध्य प्रदेश डाकुओं से आजाद हो पाया।

Related Articles

Back to top button