ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
धार्मिक

बड़ी से बड़ी मुसीबत में भी शांत रहते हैं इस राशि के लोग, समझदारी से करते हैं काम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति की राशि अलग होती है और उस राशि के हिसाब से उसके स्वभाव और खूबियों का पता लगाया जाता है। कुछ लोग बेहद खुश और मिलनसार होते हैं, तो वहीं कुछ अपने आप में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। कुछ लोग काफी जल्दी हाइपर हो जाते हैं, तो कई लोग किसी भी स्थिति में शांत रहते हैं और समझदारी से समस्याएं हल करते हैं। इसी तरह चार राशि के लोग ऐसे होते हैं, जो बहुत समझदार, बुद्धिमान और शांत स्वभाव के होते हैं। इसी स्वभाव के कारण ये अपने जीवन में खूब तरक्की पाते हैं। आइए, जानते हैं कि वे राशियां कौन-सी हैं।

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक वृषभ राशि का तत्व पृथ्वी है। इस कारण ये लोग काफी धैर्य से काम लेते हैं। बड़ी से बड़ी समस्या में भी ये लोग अपनी समझदारी से रास्ता निकाल लेते हैं। इसी स्वभाव के कारण लोग इनकी ओर आकर्षित होते हैं। इस राशि के लोग काफी रचनात्मक और करियर को लेकर फोकस रहते हैं। जो भी लोग इनसे रिश्ता बनाते हैं, वे लंबे समय तक इनके साथ रहते हैं। ये लोग खूब मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं। चंद्रमा शीतलता और ठंडक का कारक है। इस कारण कर्क राशि के लोग थोड़े ज्यादा इमोशनल होते हैं। इनका शांत और मिलनसार स्वभाव होता है। ये किसी की भी बात काफी ध्यान से सुनते हैं, जिसके कारण ये लोगों की पसंद होते हैं। ये किसी भी परिस्थिति में आसानी से ढल जाते हैं, यह इन्हें जीवन जीने में काफी मदद करता है।

कन्या राशि

कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है। बुध को बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है। इस राशि के लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। ये लोग बोलने में खूब माहिर होते हैं, जिसके कारण लोग इनसे मोहित हो जाते हैं। इनकी वाणी सभी को आकर्षित करती है। अपने बात करने के अंदाज से ये किसी को भी इंप्रेस कर लेते हैं। ये हर क्षेत्र में सम्मान पाते हैं। इनके रिश्ते बहुत मधुर रहते हैं। इनके आसपास रहने वाले लोग खुशी महसूस करते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि और तत्व पृथ्वी है। इस राशि के लोग जमीन से जुड़े होते हैं। ये लोग कितने ही बड़े पद पर क्यों न पहुंच जाएं, लेकिन हमेशा मिलनसार रहते हैं। इन्हें अपने आप निकलवाना अच्छी तरह आता है। ये लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं। ये जहां भी जाते हैं, जल्दी अपनी पहचान बना लेते हैं। हालांकि, इन लोगों में थोड़ा अहम देखने को मिलता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button