ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
टेक्नोलॉजी

कोरोना वायरस को लेकर व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे फर्जी मैसेज, सतर्क रहने की है जरूरत

दुनिया भर के लिए इस वक्त कोरोना वायरस एक बहुत ही बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में व्हाट्सएप पर कोरोना वायरस को लेकर फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं जिनमें इस बीमारी के इलाज के अजीबो गरीब तरीके बताए गए हैं। व्हाट्सएप पर मैसेजिस के जरिए फर्जी जानकारियां यूजर्स तक पहुंचाई जा रही हैं ऐसे में अब आपको सावधान रहने की सख्त जरूरत है। कुछ ऐसे ही व्हाट्सएप मैजेजिस के बारे में आज हम आपको बताएंगे जिन पर आपने बिलकुल भी ध्यान नहीं देना है, क्योंकि ये फेक हैं।

1.व्हाट्सएप पर एक फेक मैसेज बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कहा गया है कि गर्म पानी से नहाने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। इस मैसेज पर बिल्कुल विश्वास न करें क्योंकि किसी भी डॉक्टर या हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने इस बात पुष्टि नहीं की है कि गर्म पानी से नहाने से कोरोना वायरस का खतरा कम होता है।

2.दूसरे मैसेज में कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस कोरियर या पार्सल रिसीव करने से भी फैल सकता है। इस मैसेज पर भी विश्वास ना करें और न ही इसे आगे फर्वर्ड करें।

3.मच्छरों के काटने से यह वायरस फैलने वाला मैसेज गलत है। अभी तक किसी डॉक्टर, वैज्ञानिक या रिसर्चर ने कोरोना वायरस इंफेक्शन के मच्छरों के काटने से फैलने की बात नहीं की है। अगर आपके फोन में इस तरह का कोई मैसेज आता है तो उसे डिलीट कर दें।

4.व्हाट्सएप मैसेजिस में कहा जा रहा है कि शरीर पर ऐल्कॉहॉल या क्लोरीन के छिड़काव से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। यह मैसेज बिल्कुल गलत है। अगर आपको कोई ऐसा मैसेज भेजता है तो सैंडर को मैसेज या कॉल कर इस मैसेज के फर्जी होने की जानकारी दें।

5.पालतू जानवर से कोरोना के फैलने वाला मैसेज भी गलत है। अब तक ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं आई है जिसमें कहा गया हो कि पालतू जानवरों को छूने या उनके साथ खेलने से कोरोना वायरस फैलता है।

6.इनके अलावा व्हाट्सएप पर कई ऐसे फर्जी मैसेज आ रहे हैं जिनमें कोरोना वायरस से बचाव के गलत तरीके बताए गए हैं। इन मैसेजिस से सावधान रहें और अपने परिजनों को भी इस बारे में सही जानकारी दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button