ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
मध्यप्रदेश

एक माह की हड़ताल समाप्त होने के बाद मंडी में बिकी 4500 बोरी सोयाबीन, 4547 रुपये क्विंटल तक मिला

उज्जैन। करीब एक माह की हड़ताल समाप्त होने बाद शुक्रवार को कृषि उपज मंडी में सोयाबीन का श्रीगणेश हुआ। नीलामी में करीब 4500 बोरी सोयाबीन बिकी। इसमें करीब 1500 बोरी पोला सोना नया था, जो ऊंचे में 4547 रुपये क्विंटल बिका। हालांकि अंतरराष्ट्रीय व्यापार कमजोर होने से सोयाबीन के भाव में मंदी बनी हुई है। अर्ली वैरायटी की सोयाबीन तैयार है, लेकिन मंडियो में व्यापारियों की हड़ताल के चलते किसानों के गोदामों में रखी थी। आने वाले दिनों में मंडी में सोयाबीन की आवक बढ़ने लगेगी।

गेहूं में 100 रुपये क्विंटल की तेजी

हड़ताल के कारण बीते एक माह से गेहूं में किल्लत महसूस की जा रही थी। शुक्रवार को मंडी नीलामी में गेहूं के भाव 100 रुपये क्विंटल तेजी के साथ खुले। पोषक गेहूं 2500, लोकवन 2900 रुपये क्विंटल बिकने लगा है। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार जिले में पर्याप्त वर्षा होने से गेहूं की बोवनी का रकबा बढ़ेगा। चमक वाले गेहूं की मांग जोरदार रहने से भाव में तेजी जारी रहेगी। डालर चने में भी भाव 15 हजार रुपये क्विंटल तक पहुंच गए हैं।

मंडी में दो दिन का अवकाश

कृषि उपज मंडी शनिवार को बैंक बंद, रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने से बंद रहेगी। अब मंडी सोमवार को खुलेगी।

प्रवीण ने मंडी सचिव का भार संभाला

कृषि उपज मंडी में सचिन उमेश बसेड़िया का स्थानांतरण नीमच मंडी होने के बाद सचिव का प्रभार अश्विन पहाड़िया को सौंपा गया था, लेकिन एक सप्ताह में भी मंडी बोर्ड उज्जैन मंडी में नए सचिव को नहीं भेज पाई। अंत: संभागीय उपसंचालक प्रवीण वर्मा को मंडी का भी सचिव बना दिया। अब वर्मा संभाग की मंडियों के अतिरिक्त उज्जैन मंडी का सचिव की जवाबदारी भी संभालेंगे।

Related Articles

Back to top button