ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मनोरंजन

इस दिन से शुरू होने जा रहा है बिग बॉस 17 , नए प्रोमो के साथ सामने आया बड़ा अपडेट

टेलीविजन का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बाॅस 17’ जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इन दिनों ये शो अपने नए सीजन में होने वाले नए बदलावों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि, शो की प्रीमियर डेट का अभी तक खुलासा नहीं किया गया था, लेकिन प्रोमो से साफ पता चलता है कि ये सीजन धमाकेदार होने वाला है। अब आखिरकार इस लोकप्रिय शो की प्रीमियर डेट का ऐलान कर दिया गया है। हाल ही में कलर्स टीवी ने ‘बिग बॉस 17’ का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सलमान खान ने नई अनाउंसमेंट कर दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है।

नए अंदाज में होगा बिग बॉस 17

बता दें कि बिग बाॅस ओटीटी 2 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। एक बार फिर सलमान खान बिग बॉस का नया सीजन होस्ट करने वाले हैं। इस नए सीजन के पहले प्रोमो में दिखाया गया था कि कंटेस्टेंट्स को इस बार दिल, दिमाग और दम तीनों के साथ गेम को खेलना होगा। वहीं, अब रिलीज हुए प्रोमो को देख आपकी भी एक्साइटमेंट और बढ़ जाएगी। इसी के साथ ही शो की प्रीमियर डेट का एलान किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “इस बार टेस्ट होगा प्यार, किसी की होगी जीत तो किसी की होगी हार।” प्रोमो में सलमान खान कहते नजर आ रहे हैं कि बिग बॉस में घरवालों को इश्क में कड़े इम्तिहान देने होंगे।

इस दिन से शुरू होने जा रहा है शो

रिलीज किए गए एक प्रोमो में बताया गया है कि इस बार बिग बॉस के घर में कई कंटेस्टेंट्स आएंगे, जो आग से खेलते दिखाई देंगे। वहीं, अब प्रोमो के साथ ये बताया गया है कि 15 अक्टूबर से रात 9 बजे यह शो शुरू हो रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर 24 घंटे आप इस शो को लाइव देख सकते हैं। बिग बॉस 17 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर कुछ नाम पहले ही सामने आ चुके हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंकिता लोखंडे, ईशा मालवीय, अर्जित तनेजा, ऐश्वर्या शर्मा और अरमान मलिक शो में शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button