ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

क्राइम कैपिटल बनी दिल्ली- 24 घंटे में 9 मर्डर को लेकर ट्विटर पर भिड़े केजरीवाल और दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्राइम कैपिटल बन गई है। बीते 24 घंटे में यहां हुई अलग-अलग आपराधिक वारदातों में 9 लोगों की हत्या हो चुकी है। नौ हत्याओं की घटनाओं को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली पुलिस के बीच ट्विटर पर भिड़ंत हो गई। केजरीवाल ने जहां नौ हत्याओं को लेकर ट्वीट किया तो वहीं दिल्ली पुलिस ने भी फौरन जवाबी ट्वीट कर दिया।

PunjabKesari
दिल्ली पुलिस ने आंकड़ों के हवाले से केजरीवाल को बताया कि दिल्ली में गंभीर अपराधों की संख्या में 2018 के बाद से कमी आई है, जो दिल्ली पुलिस के प्रयासों का नतीजा है। वहीं केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में गंभीर अपराधों में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि रविवार को यहां के पॉश इलाके बसंत विहार में एक बुजुर्ग दंपति और उनकी नौकरानी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। कत्ल की इस वारदात से जहां पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

PunjabKesari
बसंत विहार में ट्रिपल मर्डर
पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग दंपति विष्णु माथुर और उनकी पत्नी शशि माथुर रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी थे। दोनों कई सालों से बसंत विहार स्थित बसंत अपार्टमैंट में फ्लैट नंबर 234 में रह रहे थे। उनकी एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। उनकी देखभाल के लिए बेटी ने एक नौकरानी रखी थी जिसका नाम खुशबू नौटियाल था, इन तीनों की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि कातिल ने कत्ल की वारदात को अंजाम देने के बाद घर के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगा दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button