ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

पं दीनदयाल के विचार और कार्य आज भी प्रासंगिक : हर्षिता

तखतपुर। भाजपा कार्यालय में जनसंघ के सह संस्थापक,विचारक , अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता प़ं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर उनके त्याग को याद किया गया।

इस अवसर पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय ने कहा कि प़ं दीनदयाल के विचार और कार्य आज भी प्रासंगिक हैं। भाजपा उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर चलकर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। आपने उदाहरण देते हुए बताया कि प़ं उपाध्याय के कर्म और विचार और सिद्धांत कितने पवित्र हैं। कार्यक्रम में जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रदीप कौशिक ने तथा आभार प्रदर्शन सकरी के मंडल अध्यक्ष सीआर महोबिया ने किया। इस अवसर पर विजयपुर मंडल के अध्यक्ष संतोष कश्यप, ऋषि पटेल,लालजी यादव, लवकुमार पांडेय, नूरिता कौशिक,मालती यादव, प्रतिभा देवांगन,अमरीका साहू,ममता क्षत्रिय, रमा कश्यप, श्यामा रामानंदी, लता कश्यप, शिवानी कश्यप, अन्नू पाटकर, रानी ठाकुर, कृष्ण कुमार साहू, विश्वनाथ यादव, प्रकाश पाटले, प्रीतम कश्यप, अजय यादव, रामकुमार निर्मलकर, निखिल श्रीवास, रोशन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तख़तपुर की महिलाओं में ऐसा उत्साह, हाथों में मेंहदी से बनाया कमल निशान

भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने एक अनूठा प्रयोग करते हुए अपने हाथों में मेंहदी से परिवर्तन यात्रा एवं कमल फूल उकेरा है। इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडेय ने बताया कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह का वातावरण है। इसी क्रम में भाजपा कार्यालय में सोमवार को महिला कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर अपने हाथों में मेंहदी से कमल निशान बनवाया और परिवर्तन यात्रा तखतपुर लिखाया। उन्होंने कहा कि तख़तपुर में कार्यकर्ताओं ने बदलाव की तैयारी कर ली है और शराब बंदी की वादा खिलाफी से महिलाओं में जबरदस्त नाराजगी है। महिलाओं ने प्रण किया है कि वो ऐसे लोगों को सबक सिखाते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगी। इस अवसर पर ज़िला पंचायत सदस्य ममता क्षत्रिय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2023 में भाजपा की सरकार बन रही एवं महिलाओं की भूमिका निर्णायक रहेगी l नूरिता कौशिक ने कहा महिलाओं ने वादाखिलाफ़ी वाली भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है l इस अवसर पर मालती यादव, प्रतिभा देवांगन,रामा कश्यप, लता कश्यप, शिवरानी कश्यप, अनु पाटकर, रानी ठाकुर, अमेरिका साहू, कांति ठाकुर, ममता क्षत्रिय, आशा ठाकुर, रविंद्र रानी सिंगरौल, ललित ठाकुर, सोनम, रामानंदी, प्रिया क्षत्रिय, रितिका पाण्डेय, पुष्पा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button