ब्रेकिंग
Balodabazar News: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे; हादसे में 2 की हालत गंभीर Jharkhand News: 'देर है अंधेर नहीं'; रंजय सिंह मर्डर केस के फैसले पर बोलीं पूर्णिमा नीरज सिंह, दोनों... Sardar Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी 'झारखंड जगुआर'; देश देखेगा STF का अनुश... Rozgar Mela Ranchi: 20वें रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी— '2047 के विकसित भारत का आधार हैं हमारे युव... MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ...
छत्तीसगढ़

कृषि जमीन को छोड़ सभी प्रकार की प्रापर्टी की बिक्री पर लगता है टैक्स, पवन अग्रवाल सीए बिलासपुर

बिलासपुर। आयकर कानूनों के तहत जहां बिक्री मूल्य एग्रीमेंट में उल्लेखित मूल्य सर्कल दर या स्टांप शुल्क मूल्यांकन से कम है, बिक्री मूल्य का मूल्य स्टांप के विधिवत मूल्यांकन या सर्कल दर के अनुसार माना जाएगा। साथ ही पूंजीगत लाभ की तदनुसार गणना भी की जाएगी।

एलटीसीजी पर टैक्स छूट लेने के लिए आप आयकर कानून के सेक्शन 54 का नियम देख सकते हैं. सेक्शन 54 के तहत अगर कोई व्यक्ति निर्धारित समय के अंदर उस रकम से दूसरा घर खरीदता है तो, नए घर में निवेश की गई रकम टैक्सेबल कैपिटल गेंस से घट जाती है। टीडीएस आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 194 आइए के अनुसार प्रापर्टी के कुल बिक्री मूल्य के एक प्रतिशत पर लागू होता है।

ग्रामीण कृषि जमीन को छोड़कर सभी प्रकार की प्रापर्टी की बिक्री पर टैक्स लगता है। अचल संपत्ति की बिक्री से होने वाली आय पर प्रापर्टी विक्रेता को दो प्रकार के टैक्स का भुगतान करना पड़ता है। साथ ही प्रापर्टी के मालिक पर भी यही नियम लागू होते हैं।

अचल प्रापर्टी जैसे जमीन, बिल्डिंग, अपार्टमेंट, घर आदि को आयकर गणना के उद्देश्य से कैपिटल एसेट कहा जाता है। इस प्रकार प्रापर्टी की बिक्री से प्राप्त आय को कैपिटल गेंस माना जाता है और इसमें कैपिटल गेन टैक्स लगता है। पहला शार्ट टर्म कैपिटल गेंस टैक्स तब लगता है, जब प्रापर्टी खरीदने के 24 महीने के भीतर उसे बेच दिया जाता है। यह एसटीसीजी राशि विक्रेता की नियमित आय में जोड़ी जाती है और विक्रेता के टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स लगाया जाता है।

Related Articles

Back to top button