ब्रेकिंग
Chhindwara Congress Worker Assault: छिंदवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ता के अपहरण और मारपीट पर गरमाई सि... राहत मंजिल में ठहरे थे बापू, बेनजीर ग्राउंड पर हुई थी ऐतिहासिक जनसभा और प्रार्थना Nana Patekar Memories: भोपाल में नाना पाटेकर से जुड़े संस्मरण, श्रीराम तिवारी ने बताए 30 साल पुराने ... Dhar Pickleball Players Success: केरल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में धार के 4 खिलाड़ियों ने जी... Madhya Pradesh News: जबलपुर में मेले के दौरान झूले में तकनीकी लापरवाही या युवकों की गलती? पुलिस ने म... Bilaspur Atal Awas Fire: बिलासपुर के अटल आवास में भीषण आग, रस्सी के सहारे 75 लोगों का हुआ रेस्क्यू Gariyaband Naxal Dump Seized: मैनपुर में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, 2.5 किलो का टिफिन आईईडी और यूब... Balrampur Illegal Paddy Seized: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले बड़ी कार्रवाई, यूपी बॉर्डर पर 3 ट्रक... Kabirdham Baiga Children Death: कवर्धा में बैगा बच्चों की मौत के बाद प्रशासन सख्त, कलेक्टर तुलिका प्... Gariyaband Mahapanchayat News: गरियाबंद के कोकड़ी गांव में 128 गांवों के ग्रामीणों की महापंचायत, विस...
खेल

श्रेयस अय्यर ने खुद को दिया वापसी का श्रेय

इंदौर। लगातार चोटों से जूझकर होलकर स्टेडियम में लय हासिल कर शतक जड़ने वाले श्रेयस अय्यर ने इस सफल वापसी का श्रेय खुद को दिया। श्रेयस ने पीठ की चोट के बाद एशिया कप में वापसी की थी, जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट के दौरान ही फिर से बल्लेबाजी के दौरान पीठ में परेशानी के कारण उन्हें फिर दो सप्ताह तक मैदान से बाहर रहना पड़ा था।

इस दौरान उन्हें केवल पाकिस्तान के खिलाफ ही बल्लेबाजी का मौका मिला। इस मैच में उन्होंने 9 गेंदों पर 14 रन बनाए थे। इसके बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली वनडे में वह जल्दी रन आउट हो गए। अंततः आस्ट्रेलिया के खिलाफ होलकर स्टेडियम में उन्होंने दबाव से उबरते हुए शतकीय पारी खेली और प्लेयर आफ द मैच बनें।

रविवार को 90 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेलने वाले श्रेयस ने मैच के बाद पत्रकारों से चर्चा में कहा- मैं मजबूत वापसी करने के लिए बेताब था। मैं अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलना चाहता था। आज मुझे मौका मिला और मैं खुश हूं कि मैं इसमें सफल रहा। उन्होंने कहा कि सच कहूं तो मैंने अपनी क्षमताओं पर कभी भी संदेह नहीं किया, क्योंकि मैं जानता था कि मैं नेट्स में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था। पाकिस्तान के खिलाफ भी मैंने अच्छी शुरुआत की थी। मैं जानता था कि जल्द मैं लय में आ जाऊंगा।

अय्यर ने कहा कि जब भी आप भारतीय टीम के लिए खेलते हैं तो आप जानते हैं कि हमेशा अंतिम एकादश में आने के लिए प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। इस दौरान आपको सहज रहने और खुद पर भरोसा करने की जरूरत है। निश्चित तौर पर मेरे लिए पिछला कुछ समय मेरे लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा है। सच कहूं तो इस अकेलेपन में अपने पर भरोसा रखने के लिए खुद को श्रेय देता हूं, लेकिन मैं अपने फिजियो, मेरे ट्रेनर, मेरे परिवार को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मेरा समर्थन किया और मेरे साथ रहे।

मेरी बेहतरीन पारियों में से एक

उन्होंने वनडे में अपने तीसरे शतक को अपने करियर की बेहतरीन पारियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि यह विशेष इसलिए भी है क्योंकि यह चोट से उबरने के बाद लगाया शतक है। मैं वापसी करने और टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध था। विश्व कप से पहले हमें जो भी मैच मिल रहे हैं, वह हमारे लिए अच्छे हैं। विशेषकर मेरे लिए क्योंकि मैंने ज्यादा मैच नहीं खेले हैं।

शुभमन बेहतरीन क्रिकेटर

शुभमन के साथ 200 रनों की पारी के बारे में उन्होंने कहा कि शुभमन इस समय बेहतरीन फार्म में हैं। वह जिस तरह से खेल रहे हैं वह लाजवाब है। विश्व कप के दौरान हमें इसी तरह की शुरुआत की जरूरत होगी और उनका यह फार्म हमारे लिए काफी उपयोगी साबित होगा।

आस्ट्रेलिया मजबूत टीम

आस्ट्रेलिया को मजबूत टीम बताते हुए उन्होंने कहा कि इस समय निश्चित तौर पर आस्ट्रेलिया टीम प्रयोग कर रही है और इन परिस्थितियों में अपने विकल्प तलाश रही है। वह इन मैचों को अभ्यास मैच की तरह ले रही है और लय बनाने का प्रयास कर रही है। वह एक मजबूत टीम है, यह हम सभी जानते हैं। विश्व कप में हमें एक अलग ही टीम देखने को मिलेगी।

Related Articles

Back to top button