ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

कोरोना वायरस के चलते PM मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द

नई दिल्लीः बांग्लादेश ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए शेख मुजीबुर्रहमान की जयंती का शताब्दी समारोह रद्द कर दिया है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करने के लिए ढाका जाने वाले थे लेकिन वे अब नहीं जाएंगे। यह शताब्दी समारोह कोरोनो वायरस (COVID-19) के कारण रद्द कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी 17 मार्च को बांग्लादेश दौरे पर जाने वाले थे। सेलिब्रेशन कॉम के अध्यक्ष कमाल अब्दुल चौधरी ने हसीना सरकार के फैसले को रद्द करने की घोषणा की है। इस बारे में चौधरी ने कहा कि COVID2019 से संबंधित सार्वजनिक स्वास्थ्य घटनाओं को देखते हुए जन्म शताब्दी समारोह या तो स्थगित किया जा रहा है या उसका दायरा कम किया जा रहा है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना बिना किसी सार्वजनिक सभा के समारोह का उद्घाटन करेंगी।

बता दें, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि अब तक विश्व में नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया के एक लाख से ज्यादा मामलों की पुष्टि की गई है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार 7 मार्च को 10 बजे तक विश्व में नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया के 1 लाख 1 हजार 9 सौ 27 मामलों की पुष्टि की गई और 3 हजार 4 सौ 86 की मौत हो गई है। वक्तव्य के अनुसार चीन और अन्य देशों के अनुभव ने यह साबित कर दिया है कि कुछ उपायों से वायरस के प्रसार को धीमा किया जा सकता है जिससे महामारी का प्रभाव कम हो सकता है।

पीएम मोदी का दौरा रद्द होने के बारे में कमल अब्दुल चौधरी ने कहा कि 17 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय परेड ग्राउंड का मुख्य कार्यक्रम कोरोना वायरस के कारण रद्द कर दिया गया है। हमने इस कार्यक्रम को फिर से डिजाइन किया है। यह साल भर चलने वाला उत्सव है। यह उत्सव पूरे वर्ष जारी रहेगा लेकिन हम बड़े सार्वजनिक समारोहों से बचेंगे। चूंकि इस साल के अंत में कई छोटे कार्यक्रम होने हैं, इसलिए विदेशी गणमान्यों के इसमें मौजूद होने के कई विकल्प होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button