ब्रेकिंग
Dipanshu Shokin DUSU Winner: एनएसयूआई से टिकट न मिलने पर लड़ा चुनाव, जानिए कौन हैं डूसू के नए उपाध्य... Delhi Minor Girl Brutality Case: 1 साल की मासूम से दरिंदगी और मर्डर के बाद राजनीति गरमाई, 4 आरोपी गि... Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह...
मध्यप्रदेश

इंदौर, उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, ये हैं आज के भाव

इंदौर। भारतीय सराफा बाजार में गहनों में कारोबार बेहद सुस्त बना हुआ है। बाजार पूर्णत: अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट पर आधारित है। कामेक्स वायदा घटने के साथ भारतीय बाजार भी टूटता है। वहां तेजी आती है तो यहां भी बाजार उछल जाता है। सोमवार को कॉमेक्स वायदा में निवेशकों की लेवाली कमजोर होने से वायदा घटने और ग्राहकी कमजोर रहने के कारण इंदौर मार्केट में भी सोने और चांदी में गिरावट दर्ज की गई।

सप्ताह के पहले ही दिन कामेक्स पर सोना 1927 डालर प्रति औंस और चांदी 23.64 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके चलते इंदौर में सोना कैडबरी 50 रुपये घटकर 60750 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 100 रुपये घटकर 73750 रुपये प्रति किलो रह गई। कामेक्स पर सोना ऊपर में 1927 तथा नीचे में 1920 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.64 व नीचे में 23.40 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 60750 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 60725 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 55625 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शनिवार को सोना 60800 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 73750 रुपये, चांदी टंच 73950 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 74250 रुपये प्रति किलो बोली गई। शनिवार को चांदी 73850 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 60850 रुपये तथा सोना रवा 60750 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 74100 रुपये तथा चांदी टंच 74000 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 60750 रुपये तथा सोना रवा 60700 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 73300 तथा चांदी टंच 73400 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Related Articles

Back to top button