ब्रेकिंग
Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे... Bairgania Police Action: तकिया टोला में मची चीख-पुकार, एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसा; पुलिस जांच में... Sahil Wakode Case Update: परीक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने पर पकड़े गए थे छात्र, परिवार ने लगाए... CBI Trap Case Mumbai: CPWD कार्यकारी अभियंता विक्रांत वर्मा 50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, बाया ग्रुप ... Bastar Flood News: राहत शिविर बंद होने पर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का हमला, कहा- प्रशासन और सरकार प... Manendragarh Jila Samachar: कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण और सिद्धबाबा धाम में पूजा-अर्चना, विकास ... Surajpur News: बीजापुर में जवान विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध मौत पर हंगामा, परिजनों ने आत्महत्या से किय... Bhilai News: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने युवाओं को दी सीख, कहा- शॉर्टकट से नहीं मि... Bastar Development Model: छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार की योजनाओं पर मंथन, सीएम साय ने की दिग्गजों स...
दिल्ली/NCR

Rs 2000 का नोट जमा करने के लिए 30 सितंबर का इंतजार न करें, कल आखिरी दिन, फिर बैंक में इतनी छुट्टियां

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 रुपए के नोट जमा करने के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की है, लेकिन लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे इसके लिए आखिरी तारीख का इंतजार न करें। दरअसल, अगले कुछ दिनों में बैंकों में लगातार छुट्टियां हैं। इस कारण परेशानी हो सकती है।

2000 रुपए का नोट जमा करने के लिए सिर्फ दो दिन

2000 रुपए के नोट बैंक में जमा करने या उनके बदले अन्य नोट लेने के लिए अब सिर्फ मंगलवार और बुधवार का दिन है। इसके बाद यानी 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है। उस दिन बैंकों में अवकाश है।

29 तारीख को ईद-ए-मिलाद का अवकाश है। फिर महीने की आखिरी तारीख आ जाएगी। वैसे भी 30 सितंबर को बैंकों में हाफ इयरली क्लोजिंग रहेगी।

इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि वे 2000 रुपए के नोट बदलने का काम तत्काल कर लें। हालांकि यह उम्मीद भी जताई जा रही है कि सरकार 2000 रुपए के नोट जमा करने की तारीख आगे बढ़ा सकती है।

Related Articles

Back to top button