ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
विदेश

विश्व बैंक ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, देश में लगातार बढ़ रही गरीबी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में महंगाई से हालात और बदतर होते जा रहे हैं, इस बीच विश्व बैंक ने चेतावनी जारी कर दी है। खराब आर्थिक स्थिति की वजह से पिछले वित्त वर्ष में यहां गरीबी 39.4 प्रतिशत बढ़ गई है। वहीं 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा लोग गरीबी की चपेट में आ गए हैं।

विश्व बैंक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पाकिस्तान एक साल में ही गरीबी बढ़कर 39.4 प्रतिशत पहुंच गई है। देश में 1 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा के नीचे पहुंच गए हैं। विश्व बैंक के अनुसार पाकिस्तान में लगभग 9.50 करोड़ लोग गरीबी में जीवन बिता रहे हैं।

पाकिस्तान में नहीं कम हो रही मुश्किलें

पाकिस्तान में मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। विश्व बैंक के अनुसार पाकिस्तान में आर्थिक माडल गरीबी को कम नहीं कर पा रहा है। विश्व बैंक ने पाकिस्तान में नकदी संकट से निपटने के लिए तुरंत कदम उठाने के लिए कहा है।

पाकिस्तान में नीतिगत बदलाव के लिए बड़ा क्षण

पाकिस्तान में गरीबी के हालात को देखकर विश्व बैंक काफी चिंतित है। पाकिस्तान के लोग आर्थिक स्थिति की वजह से कई मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। विश्व बैंक के नेजी बेन्हासिन के अनुसार पाकिस्तान में नीतिगत बदलाव करने के लिए यह बड़ा ही महत्वपूर्ण क्षण हो सकता है।

Related Articles

Back to top button