ब्रेकिंग
Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,... GPMI vs HDMI Cable: एचडीएमआई को टक्कर देने आ गई नई GPMI केबल, जानिए इसके फीचर्स और दोनों में क्या है... Ganpati Visarjan Puja Rules: अनंत चतुर्दशी 2026 के बाद कलश और नारियल का क्या करें? जानिए पूजा से जुड... Period Pain Relief Drink Recipe: अखरोट, अदरक और गुड़ से बनाएं पीरियड्स पेन दूर करने वाली चाय, मिलेंग... Ranchi Hockey News Today: राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन; रांची के मैदानो...
मध्यप्रदेश

मोबाइल लूटा, विरोध करने पर चालक ने चलते आटो से युवती को धक्का दे दिया

भोपाल। खजूरी सड़क थाना इलाके में आटो में सफर कर रही युवती से चालक ने मोबाइल फोन लूट लिया। लूटपाट का विरोध करने पर उसने चलते आटो से महिला को धक्का दे दिया। इससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सोमवार दोपहर हुई इस वारदात में पुलिस ने आटो चालक के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

खजूरी सड़क थाना पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय वर्षा पुत्री मनीष माली सीहोर में रहती है तथा एक निजी कंपनी में एक्जीक्यूटिव आफीसर के पद पर है। भोपाल में उसका मायका है। सोमवार को वह सीहोर से भोपाल आने के लिए आटो में सवार हुई थी। रास्ते में चाय पीने के लिए रुकने पर युवती को लगा कि आटो चालक उसका मोबाइल फोन छीनना चाहता है। आशंका भांपते हुए वह चाय दुकान से आकर आटो में बैठ गई। आटो जब हाईवे पर स्थित भौंरी जोड़ के पास पहुंचा, तभी आटो चालक ने मोबाइल छीनने के लिए युवती के साथ झूमाझटकी करना शुरू कर दी। चालक ने मोबाइल छीनते हुए युवती को चलते आटो से धक्का भी दे दिया। वारदात के बाद चालक आटो लेकर फरार हो गया। अस्पताल में इलाज कराने के बाद वर्षा रात सवा नौ बजे थाने पहुंची और आटो चालक के खिलाफ लूट की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आटो चालक की पहचान कर ली है। आरोपित राहुल लालघाटी क्षेत्र के रहने वाला है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button