ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

प्रदेश में यूजी और पीजी में प्रवेश लेने का अंतिम दिन आज, ले सकते हैं आफलाइन एडमिशन

रायपुर। प्रदेश के कालेजों और विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों प्रवेश में लेने का आज अंतिम दिन है। यहां बीए, बीकाम, बीएससी, एमए, एमकाम, एमएससी समेत अन्य कोर्स की खाली सीटों में छात्र प्रवेश ले सकेंगे। छात्र कालेज पहुंचकर खाली सीट पर कुलपति के अनुमति से सीधे प्रवेश ले सकता हैं।

प्रदेश में यूजी और पीजी में प्रवेश प्रक्रिया जून में शुरू हुई, जो 14 अगस्त तक चली। इसके बाद बड़ी संख्या में कालेजों में सीटें खाली रहने के कारण प्रवेश की तिथि को बढ़ाकर 10 सितंबर कर दिया गया था। तिथि बढ़ने के बाद बहुत सारे पाठ्यक्रमों में छात्रों ने प्रवेश लिया, लेकिन फिर भी प्रदेश में लगभग 60 हजार सीटें खाली रह गई हैं। खाली सीटों में प्रवेश के लिए एक बार फिर से तिथि बढ़ाई गई है।

कालेज के प्राचार्य अपने स्तर पर 20 सितंबर तक खाली सीटों में प्रवेश दे सकते हैं। इसके बाद 27 सितंबर तक कुलपति की अनुमति से कालेजों में छात्रों को प्रवेश मिल सकेगा। राज्य में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, दुर्ग विश्वविद्यालय, बिलासपुर, रायगढ़, बस्तर व सरगुजा में भी बड़ी संख्या में सीटें खाली है। इस तरह से इन छह विवि और इनके संबद्ध कालेजों में करीब 60 हजार से अधिक सीटें खाली गई थी हैं। प्रदेश में यूजी और पीजी की ज्यादा सीटें खाली होने के कारण उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश की तिथि बढ़ाई थी।

यूजी में नौ और पीजी में पांच हजार सीटें खाली

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में यूजी की 42 हजार सीटें हैं। इसमें अभी तक करीब 33 हजार सीटें भरी हैं। जबकि नौ हजार खाली हैं। इसी तरह पीजी की साढ़े दस हजार सीटें हैं। इनमें से साढ़े पांच हजार सीटों में प्रवेश हुए हैं, पांच हजार खाली हैं। इस तरह रविशंकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में यूजी-पीजी में करीब 14 हजार सीटें रिक्त है।

Related Articles

Back to top button