ब्रेकिंग
Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2... Jalandhar News Today: पार्क खेलने गया 14 साल का अर्जुन 3 दिन बाद मिला; भार्गव कैंप पुलिस जांच में जु... Ludhiana News Today: NHRC मॉनिटर बाल कृष्ण गोयल का जेल दौरा; बंदियों के खाने की गुणवत्ता और स्किल डे...
विदेश

ब्रिटेन में कोरोना से और 917 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा हुआ 9875

लंदनः ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 917 और लोगों की मौत के साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 9875 हो गई है। इसके साथ ही ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने शनिवार को लोगों को सामाजिक मेलजोल से दूरी रखने के नियम का कड़ाई से पालन करने के प्रति चेताया।
भारतीय मूल की वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि जनसंख्या का बडा हिस्सा सरकार के घर में रहने के दिशा निर्देशों का पालन कर रहा है। किंतु थोड़ी संख्या में ऐसी भी आबादी है जिसे यह बात पता होनी चाहिए कि पुलिस बल को लॉकडाउन के उपायों को लागू करने की शक्ति है। पटेल ने कहा, ‘‘कोरोना के मद्देनजर हमने जो भी कदम उठाए हैं उन्हें सख्ती से लागू करने की शक्ति हमने पुलिस को दी है जिसमें जुर्माना लगाना भी शामिल है।”
उन्होंने कहा, ‘यदि आप अपनी भूमिका नहीं निभाते हैं … हमारी निस्वार्थ पुलिस निडर होकर कार्रवाई करेगी। आप अपने ही परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के जीवन को खतरे में डालेंगे।’ इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को ताजा जानकारी में बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से 917 अन्य लोगों की मौत हो गई जिसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढकर दस हजार के करीब पहुंच गई है। मंत्रालय ने कहा कि कोविड—19 के मरीजों की संख्या में 5234 की बढोत्तरी के साथ ही वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ कर 78991 हो गई है।

Related Articles

Back to top button