ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मध्यप्रदेश

जबलपुर पुलिस अधीक्षक जुआरियों पर मेहरबान … खेलने की जगह बताते हुए कहा-ऐसा छापा मारो कि वो भाग जाएं

जबलपुर। दीवाली के दौरान देशभर में जुए का बड़ा रिवाज होता है, जिसके खिलाफ पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई भी करता है। अक्सर इस दौरान जगह-जगह छापे मारे जाते हैं, जुआंरियों को गिरफ्तार किया जाता है। लेकिन इस बीच जबलपुर के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय का एक आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दीपावली से ग्यारस तक जुए के फड़ों पर छापेमारी से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आदेश में उल्लेख है कि नदी, कुआं, तालाब और ऊंची इमारतों में चल रहे जुए के फड़ों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी।

आदेश में क्या

एसपी द्वारा जारी आदेश में लिखा गया कि, दीपावली पर्व से ग्यारस तक जुआ खेले जाने की अधिकांश शिकायते प्राप्त होती हैं। जुए की सूचना पर कोई भी रेड कार्यवाही बिना संबंधित राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी के संज्ञान में लाये नहीं होगी।

आदेश में है कि जुआ रेड कार्यवाही के पूर्व अच्छे तरीके से पता कर लिया जावे की आसपास कुओं, तालाब, नहर, नदी तो नहीं है, यदि है तो रेड कार्यवाही नहीं होगी, पुलिस की उपस्थिति का एहसास कराया जाए, ताकि वे खुद भाग जाएं।

ऐसा मारो छापा कि जुआंरी भाग जाएं

भवन के पहली, दूसरी, तीसरी मंजिल पर यदि जुआ फड़ की सूचना है तो रेड कार्रवाई न की जाए, पुलिस की उपस्थिति का एहसास कराया जाए ताकि वे खुद भाग जाएं। थाने में पदस्थ सभी अधिकारी/कर्मचारियों को ब्रीफ कर आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाना सुनिश्चित किया जावे।

naidunia_image

लोगों में चर्चा

इस अजीबो-गरीब आदेश ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नागरिकों में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। लोगों का कहना है कि क्या पुलिस जुआरियों से डर रही है?

दीपावली से ग्यारस तक का समय जुए के फड़ों के लिए विशेष रूप से सक्रिय रहता है, और इस दौरान लाखों रुपये का दांव लगाया जाता है। विवाद के चलते, कुछ घंटों के भीतर एसपी कार्यालय ने एक संशोधित आदेश जारी किया, जिसमें जुआ फड़ों पर कार्रवाई के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

naidunia_image

Related Articles

Back to top button