ब्रेकिंग
Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ... Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हु... MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई ... Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का न... MP High Court on Missing Case: "अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती"; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट... Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड... Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का ह... Indore Police Controversy: एमडी ड्रग्स के नाम पर फंसाया, निकला यूरिया; आरोपी आरक्षक ने अधिकारियों के... Jabalpur Accident: नर्मदा नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने के चक्कर में गई जा...
मध्यप्रदेश

दीवाली पर डिंडौरी में तिहरा हत्याकांड, जमीनी विवाद में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या

डिंडौरी। डिंडौरी में गुरुवार की देर शाम जमीनी विवाद के चलते खेत में धान कटाई कर रहे पिता सहित दो बेटों की विरोधियों द्वारा मौके पर ही नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई। मामला करंजिया विकासखंड के पंचायत मानिकपुर के पोषक गांव लालपुर की है। विवाद में 65 वर्षीय धर्म सिंह मरावी , 40 वर्षीय शिवराज मरावी, 28 वर्षीय रघुराज की हत्या हुई है। गंभीर रूप से घायल तीसरे बेटे रामराज को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने घटना स्थल परनिरीक्षण कर विभागीय अधिकारी कर्मचारियों निर्देशित करते हुए तत्काल आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए कहा है।

गाड़ासरई थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के संबंध में फिलहाल कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर सभी अधिकारी कर्मचारी गंभीरता से जुटे हैं। आगे की जांच व विवेचना तथा आरोपियों की धरपकड़ के पुलिस महकमा लग गया है।

दीपावली त्यौहार के मौके पर मृतकों के स्वजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट गया है, जबकि इस हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, शांति और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गाड़ासरई थाना की पुलिस बल गांव में मौजूद है।

Related Articles

Back to top button