ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
मध्यप्रदेश

इंदौर में जैन समाज ने थाने का किया घेराव, अवैध निर्माण करने वालों की गिरफ्तारी की मांग

इंदौर। गोम्मटगिरि पहाड़ी पर आधिपत्य को लेकर भगवान बाहुबली दिगंबर जैन ट्रस्ट और उदयराम देवनारायण सेवा संस्था के बीच बुधवार को फिर विवाद उपजा। ट्रस्ट द्वारा गांधीनगर थाने का घेराव करते हुए देवनारायण संस्था के कर्ताधर्ता पर नियम विरुद्ध निर्माण का आरोप लगाकर जिम्मेदार को गिरफ्तार करने मांग की। आरोप को देवनारायण संस्था के प्रमुखों ने सिरे से गलत बताया। उन्होंने कहा कि एक ईंट भी हमने नहीं लगाई है।

ट्रस्ट के अध्यक्ष भरत मोदी ने कहा कि गुर्जर समाज यहां पर एक बार फिर अवैध निर्माण कर रहा है। इसे लेकर समाज में रोष व्याप्त है। इसके चलते समाजजन ने थाने का घेराव किया है। प्रशासन शिकायत दर्ज कर अवैध निर्माण को रुकवाए। इसके लिए जिम्मेदार डालचंद गुर्जर एवं उनके साथियों की गिरफ्तारी होना चाहिए। इसके साथ ही अवैध निर्माण भी तत्काल ध्वस्त किया जाना चाहिए।

झूठा आरोप

आरोप पर संस्था के कोषाध्यक्ष डालचंद गुर्जर ने कहा कि ट्रस्ट के पदाधिकारी झूठा आरोप लगा रहे हैं। हाल में शहर में हुई तेज वर्षा में सीतलामाता मंदिर का चबूतरा टूट गया था। इस बात की सूचना हमने प्रशासन को दे दी थी। हमने हमारी तरफ से एक ईंट भी अभी नहीं लगाई है। हम पर झूठा आरोप इसलिए लगाया जा रहा कि एक माह पहले ट्रस्ट के लोगों द्वारा नियम विरुद्ध करवाए जा रहे निर्माण को हमने थाने में शिकायत कर रुकवाया था। इसे लेकर ट्रस्ट के सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस बात का बदला लेने के लिए झूठी शिकायत की जा रही है।

थाने पर भक्तामर पाठ किया, आज अभिषेक करेंगे

गोम्मटगिरि की रक्षा की मांग करते हुए जैन समाज के श्रद्धालु देर रात थाने पर जुटे रहे। इस दौरान उन्होंने भक्तामर पाठ भी थाने में किया। अनंत चतुर्दशी के महत्वपूर्ण दिन पर समाजजन थाने पर जुटे रहने का निर्णय लिया। ये चौदस की सभी क्रियाएं भी संपन्न की जाएंगी। दोपहर 12.30 बजे मुनि सागर महाराज के सान्निध्य में श्रीजी का अभिषेक भी होगा। इस मौके पर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से समाजजन को एकजुट करने के प्रयास में ट्रस्ट जुटा हुआ है।

Related Articles

Back to top button