ब्रेकिंग
दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,...
मनोरंजन

दीपिका पादुकोण को पसंद आ गया फैन को फोन, पूछा- मैं इस्तेमाल कर लूं? तो मिला ये जवाब

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्म ‘छपाक’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में दीपिका पादुकोण फिल्म के प्रमोशन के लिए ताज लैंड एंडस होटल में पहुंची थीं, जहां कई फैन और फोटोग्राफर्स मौजूद थे। इस दौरान का एक वीडियो शेयर हो रहा है, जिसमें दीपिका के हाथ में अपने एक फैन या फोटोग्राफर का फोन दिख रहा है और वो उनसे बात कर रही हैं। अब ये वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है।

दरअसल, इस वीडियो में दिख रहा है कि दीपिका पादुकोण के हाथ में अपने फैन या फोटोग्राफर का फोन है। उसके बाद दीपिका फोटोग्राफर से पूछती हैं कि क्या मैं इसे इस्तेमाल कर लूं तो फोटोग्राफर ने जवाब दिया- आप इसे रख लीजिए। हालांकि, दीपिका पादुकोण फोन फोटोग्राफर को लौटा देती है और आगे चली जाती हैं। उसके बाद फैन बोलता है कि बर्थडे भी है 10 को तो ये ले लीजिए, उसके बाद दीपिका बताती है 5 को है। बता दें कि दीपिका पादुकोण का 5 जनवरी को बर्थडे है।

अब लोगों को दीपिका का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। दीपिका अक्सर फोटोग्राफर्स और फैंस के साथ मजाक करती रहती हैं। वहीं प्रमोशन के लिए पहुंची दीपिका पादुकोण ब्लू और वाइट डॉटेज ड्रेस में काफी खुबसूरत लग रही थीं। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर और एक गाना भी रिलीज हो चुका है, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर के बाद दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली थीं और लोग दीपिका के काम की काफी सराहना कर रहे हैं।

बता दें कि फिल्म में दीपिका पादुकोण एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभा रही हैं। साथ ही फिल्म में दीपिका के लुक पर काफी ध्यान दिया गया है और उसे ही सबसे ज्यादा सराहा गया है। फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और फिल्म का मुकाबला अजय देवगन की फिल्म तानाजी और रजनीकांत की दरबार से है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button