ब्रेकिंग
Jharkhand Missing Case: मानसिक विक्षिप्तता के कारण दो दशक पहले घर से निकले थे अवधेश राम, पुलिस और एन... Jamshedpur News: जुगसलाई में पुलिस ने नाकाम की हत्या की साजिश, जिला बदर अपराधी समेत 10 आरोपी गिरफ्ता... Ranchi News: रांची में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, प्रदर्शन के दौरान जमकर हुई नारेबाजी और फेंके ग... Dhanbad News: धनबाद-गोमो रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, राजधानी एक्सप्रेस को रोक... Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में भारी बवाल, छात्र संगठनों और शिक्षकों के बीच... Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में चमत्कार, मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला इलाज के बाद सकुशल अपने घर... Bokaro News: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बोकारो में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा ... Palamu News: चर्चित विनीत तिवारी अपहरण हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रशांत तिवारी झांसी से गिरफ्तार, पु... Dhamtari News: स्वीडन में चमके धमतरी के सत्यांशु दीप, स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप में भारत को दिलाया क... Kawardha News: प्रधानमंत्री जन-मन योजना से बदली कवर्धा के वनांचल की तस्वीर, 3 किमी लंबी पक्की सड़क से...
खेल

पाकिस्तान से नहीं हारा इन चार देशों के खिलाफ रिकॉर्ड खराब ऐसा है भारत का वनडे वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

नई दिल्ली। ICC World Cup 2023: वनडे विश्व कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 5 अक्टूबर से क्रिकेट का महाकुंभ शुरू होगा। जिसमें 10 टीमें चैंपियन बनने मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पर है। वहीं, वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार है। भारत का पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 100% है। इन तीनों देशों के खिलाफ मेन इन ब्लू वनडे विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारी है। आइए जानते हैं सभी नौ टीमों के खिलाफ वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के प्रदर्शन कैसा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप में 4 मैचों में जीत मिली है। वहीं, आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 1983, 1987, 2011 और 2019 में भारत ने कंगारू को हराया है। दोनों के बीच 2003 वर्ल्ड कप फाइनल और 2015 का सेमीफाइल खेला गया था। दोनों ही मैच में भारत हार गया था। टीम इंडिया को विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2011 में क्वार्टर फाइनल में जीत नसीब हुई थी। फिर श्रीलंका को हराकर चैंपिंयन बनी थीं।

अफगानिस्तान

विश्व कप में अफगानिस्तान और भारत के बीच एक मैच हुआ है। 2019 में टीम इंडिया ने अफगान को 11 रन से हराया था।

पाकिस्तान

वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत का रिकॉर्ड अच्छा है। टीम इंडिया ने पाक को 1992, 1996, 1999, 2003, 2011, 2015 और 2015 में हराया है।

बांग्लादेश

भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप में 4 मैच हुए हैं। भारतीय टीम ने 3 और बांग्लादेश ने 1 मैच जीता है। 2007 विश्व कप में बांग्लादेश ने भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। दोनों के बीच नौ मैच खेले गए। भारत ने सिर्फ तीन जीते है। पांच में हार का सामना करना पड़ा। भारत ने विश्व कप 2003 में न्यूजीलैंड को हराया था। 1975, 1979, 1992, 1999 और 2019 में कीवी टीम जीती थी। 2019 में एक मैच रद्द हुआ था और सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था।

इंग्लैंड

विश्व कप इतिहास में टीम इंडिया का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ खास नहीं रहा है। उसे 8 में से 3 मैचों में जीत मिली है। चार में हार और एक मैच ड्रॉ रहा। 1983, 1999 और 2003 में भारत इंग्लैंड को हराने में सफल रही है। 2011 विश्व में दोनों के बीच मैच टाई हुआ था। 2019 में भारतीय टीम हार गई थी।

श्रीलंका

विश्व कप में भारत और श्रीलंका का रिकॉर्ड बराबरी पर रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं। इसमें 4 भारत और 4 श्रीलंका ने जीते हैं। एक मैच बेनतीता रहा था। टीम इंडिया ने 1999, 2003, 2011 और 2019 में श्रीलंकाई टीम को हराया है। वहीं, 1979, 1996 (दो मैच) और 2007 में श्रीलंका ने भारत को हराया था। 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में टीम लंकाई टीम से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

दक्षिण अफ्रीका

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप में अब तक पांच मैच खेले गए है। टीम इंडिया को इस दौरान दो जीत मिली है। 1992, 1999 और 2011 में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2015 और 2019 में जीत हासिल की है।

नीदरलैंड

विश्व कप में भारत नीदरलैंड के खिलाफ नहीं हारा है। 2003 और 2011 में दोनों के बीच दो मुकाबले हुए। दोनों मैच में टीम इंडिया ने आसानी से जीत हासिल की।

Related Articles

Back to top button