ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

लुधियाना में दिल दहलाने वाला हत्याकांड, पत्नी, बेटा, बहू व पोते की हत्या कर भागा प्रापर्टी डीलर

लुधियाना। औद्याेगिक नगरी के हंबड़ा रोड स्थित मयूर विहार इलाके में 70 वर्षीय व्यक्ति पत्नी, अपने प्रापर्टी डीलर बेटे, बहू व पोते की तेजधार हथियारों से निर्मम हत्या कर फरार हो गया। भागने की हड़बड़ी में उसकी कार एक दीवार से टकरा गई और उसमें आग लग गई।

आरोपित उसे छोड़ कर पैदल ही फरार हो गया। चारों शव उनकी कोठी के अलग-अलग कमरों में लहुलहान हालत में पड़े मिले। घटना का पता चलते ही पुलिस के अधिकारी फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डाग स्कवायड व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

मृतकों की पहचान प्रापर्टी डीलर आशीष सुंदा, उसकी पत्नी गरिमा सुंदा, मां सुनीता सुंदा तथा 13 साल के बेटे साकेत के रूप में हुई। पड़ोसी ने बताया कि मंगलवार सुबह कोई उनके घर आया था। उसने काफी देर तक उनका दरवाजा खटखटाया व डोर बेल बजाई। जब अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो इसकी सूचना पुलिस काे दी गई।

सूचना मिलने के बाद वहां पहुंची थाना पीएयू पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ कर अंदर देखा तो वहां सभी के शव पड़े मिले। मृतकों के शरीर पर तेजधार हथियारों के गहरे घाव हैं।

एसीपी वेस्ट गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि उक्त हत्या परिवार के मुखिया राजव सुंदा ने ही की है। सुबह सात बजे इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से वो फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में रेड कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button