ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
मध्यप्रदेश

आगामी चुनाव के मद्दे नजर अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 24 देशी कट्टे सहित 1 पिस्तौल किए बरामद, जताई ये आशंका

अलीराजपुर में पुलिस को अवैध हथियार तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। जिले के नानपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियो के कब्ज़े से 24 देशी कट्टे व 1 पिस्तौल बरामद की है। दरअसल नानपुर थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग फाटा गांव के पास सफ़ेद रंग की बोलेरो गाड़ी से बड़ी मात्रा में हथियार ले कर आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस सक्रीय हुई और खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

इसी बीच पुलिस को बोलेरो वाहन आता हुआ दिखाई दिया जिसकी तलाशी लेने पर वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध हथियार पाए गए जिसके बाद पुलिस ने वाहन में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्ज़े से 24 देशी कट्टे और 1 पिस्तौल बरामद हुई है जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। एडिशनल एसपी सखाराम सेंगर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था जहां से इन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जहां पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ करेगी।

माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले जिले में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इतनी मात्रा में हथियार लाए गए थे। मामले में गिरफ्तार आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिसमें इन पर आर्म्स एक्ट और भी प्रकरण पंजीबद्ध है। फिलहाल नानपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी पुलिस ने आरोपियों से ज़ब्त कर लिया है।

Related Articles

Back to top button