ब्रेकिंग
Lah Poshak Samriddhi Yojana Jharkhand: लाह उत्पादकों की बढ़ेगी आय, झारखंड सरकार बांटेगी पोषक पौधे; श... Zenith Unmanned Systems Drone News: सेना को भाया स्वदेशी ड्रोन 'विजय जेड-1', अरुणाचल प्रदेश में 1400... NCD Model Jharkhand News: कैंसर से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक का एक मंच पर इलाज; केंद्र सरकार ने झारखं... Chakradhar Samaroh 2026 Dangal: चक्रधर समारोह में दंगल का रोमांच, मोती महल परिसर में जुटेंगे देश-प्र... Raipur Traffic Police Theft: रायपुर में ट्रैफिक खुलवा रही पुलिस की गाड़ी से चोरी, बदमाशों ने पार किय... Ambikapur Congress Creation Campaign: विजय शर्मा की डिबेट में हवा निकल गई; अंबिकापुर में दीपक बैज और... Lok Adalat Authority MP CG: बिना समझौते के आदेश जारी नहीं कर सकती लोक अदालत, हाई कोर्ट ने रद्द किया ... Bemetara CMHO Suspended: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पड़ी भारी, बेमेतरा CMHO डॉ. अमृतलाल रोहलेडर नि... MP Youth Voters 2028: 1.41 करोड़ युवा वोटरों पर बीजेपी-कांग्रेस की नजर, रील बनाओ-इनाम पाओ से लेकर यु... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए इंदौर में बना प्रदेश का...
मध्यप्रदेश

युवती ने देर रात बीच सड़क पर युवक को पीटा, मार-मारकर फाड़ डाले…, बाइक रोककर नजारा देखते रहे लोग

इंदौर:  देश की व्यापारिक राजधानी में नाइट कल्चर मुसीबत का सबब बनते जा रही है। आए दिन युवक-युवतियों के बीच देर रात पार्टी करने का वीडियो सामने आ रहा है। इतना ही देर रात पार्टी के बाद मारपीट होने के भी कई मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में युवक-युवतियों की मारपीट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद फिर से नाइट कल्चर पर सवालिया निशान लगने लगे हैं। बता दें कि पहले भी नाइट कल्चर को बंद करने की डिमांड हो चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार ये वीडियो विजय नगर थाना क्षेत्र के रसोमा चौराहा का है, जहां देर रात युवक-युवतियों के बीच मारपीट हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों मारपीट पर उतर आए और बीच सड़क पर ऐसा घमासान मचा कि दोनों एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ डाले।

बता दें कि ये पहला मामला नहीं है जब इंदौर में युवक-युवतियों के बीच मारपीट हुई हो। दो दिन पहले भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में मॉल की पार्किंग में युवक-युवती मारपीट करते हुए नजर आ रहे थे। अब देखना होगा कि लगातार सामने आ रहे वीडियो के बाद प्रशासन ऐसे मामलों में क्या संज्ञान लेती है।

Related Articles

Back to top button