ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
मनोरंजन

कपल्स के बीच बिग बॉस 17 में अकेले एंट्री करेंगे कंवर ढिल्लों, शुरू हुई शो की शूटिंग

इंदौर। जल्द ही सलमान खान का शो ‘बिग बाॅस 17’ जल्द ही शुरू होने वाला है। इस समय शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बार शो में काफी कुछ अलग देखने को मिलने वाला है। कपल्स और सिंगल्स के बीच मुकाबला होगा। इस बार भी तीन अलग-अलग थीम रखी गई है। बिग बॉस 17 में फेमस टेलीविजन एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी शामिल होने वाली हैं। अंकिता अपने पति विक्की जैन के साथ शो में एंट्री करने वाली हैं। वहीं, अब बिग बॉस 17 में शामिल होने वाले दो और लोगों के नाम कंफर्म हो गए हैं।

शामिल होने जा रहे हैं ये सितारे

टीवी शो पांड्या स्टोर फेम कंवर ढिल्लों और एलिस कौशिक भी बिग बॉस 17 में एंट्री करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंवर अकेले ही इस शो में एंट्री करेंगे। बताया जा रहा है कि उन्होंने बिग बॉस 17 का प्रोमो शूट किया है। कंवर के अलावा ईशा मालविया के नाम पर भी मुहर लग गई है। उन्होंने भी प्रोमो शूट किया है। बता दें कि ईशा मालविया उडारियां शो में जैस्मिन के रोल में दिखाई दी थीं। बिग बॉस 17, 15 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर शुरू होने वाला है। सोमवार से शुक्रवार तक शो 10 बजे और शनिवार-रविवार शो 9 बजे स्ट्रीम किया जाएगा।

इन्फ्लुएंसर्स मचाएंगे धमाल

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ के लिए अंकिता लोखंडे, विवियन डीसेना, विक्की जैन, ईशा मालविया, अभिषेक कुमार, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह जैसे सितारों का नाम सामने आ रहा है। इससे पहले खबर आ रही थी कि फैसल शेख (Faisal Shaikh) भी इस सीजन में धमाल मचाएंगे। लेकिन खुद फैसल ने इन खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया। इस सीजन में फैसल शेख नहीं आएंगे। इस बात में कितनी सच्चाई है, यह प्रीमियर में ही पता चलेगा। हो सकता है कि फैसल अपने चाहने वालों को प्रीमियर पर सरप्राइज कर दें।

Related Articles

Back to top button