ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
मनोरंजन

Jacqueline Fernandez की पोस्ट पर Mika Singh ने कर दिया था ऐसे कमेंट, बाद में किया डिलीट

इंदौर।  बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ उनके बयानों को लेकर भी वे चर्चा में बने रहते हैं। वहीं, एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी पिछले कुछ सालों से ठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले में काफी हाइलाइट हुई हैं। हाल ही में मीका ने जैकलीन को लेकर कुछ ऐसा कर दिया कि हर कोई हैरान हो रहा है। दरअसल जैकलीन ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर एक हाॅलीवुड स्टार जीन क्लाउड वैन डैम के साथ कुछ फोटोज शेयर की।

मीका ने कमेंट में लिखी ऐसी बात

इन फोटोज को शेयर करने के साथ ही जैकलीन फर्नांडिस ने कैप्शन में लिखा, “लेजेंड वैन डैम के साथ कोलैबोरेशन के लिए इंतजार नहीं कर सकती।” एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इसी बीच मीका सिंह ने भी कमेंट करते हुए एक्ट्रेस के लिए कुछ ऐसा लिख दिया कि कुछ देर बाद उन्हें डिलीट करना पड़ा। मीका ने लिखा, “बहुत खूबसूरत लग रही हो, यह सुकेश से बेहतर है।” उनका ये कमेंट और पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। बता दें कि कुछ साल पहले ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन का नाम जुड़ा था।

सुकेश को डेट कर रही थीं जैकलीन

बताया गया था कि जैकलीन, सुकेश चंद्रशेखर को डेट कर रही थीं। ऐसी खबरों को जैकलीन ने साफ इनकार किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे-महंगे तोहफे भी दिए। इन गिफ्ट्स की कीमत करोड़ों में रही। सुकेश इन दिनों 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस मामले में कई बार जैकलीन से भी पूछताछ की जा चुकी है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर जैकलीन और सुकेश की पर्सनल तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं।

Related Articles

Back to top button