ब्रेकिंग
Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स... Jharkhand Central Agency News: ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन की शिकायत पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार निवारण अ... Eastern Railway Cancellation List: कटावरोधी कार्य के चलते 39 पैसेंजर और 6 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द...
देश

कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 आतंकी ढेर, सेना के 3 जवान भी जख्मी

श्रीनगर।  दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में नागनाड़ चिम्मर  इलाके में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक मुठभेड़ हुई, मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं सेना के 3 जवान भी जख्मी हुए हैं अन्य विवरण प्रतीक्षारत है।

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के कुलगाम इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मार दिए गए हैं। पुलिस और सुरक्षा बल मोर्चा संभाले हुए हैं। कुलगाम मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारा गया। ऑपरेशन चल रहा है। कश्मीर जोन पुलिस  के अनुसार इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी को सेना ने मार गिराया है जबकि बांकी की तलाशी के लिए सारे इलाके में घेराबंदी करके ऑपरेशन जारी रखा है।

बता दें कि उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में कल घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने एक आतंकी को मार गिराया था। केरन सेक्टर में बलबीर पोस्ट के करीब शाम चार बजे एलओसी पर सेना के जवानों को संदिग्ध हलचल देखने को मिली। सतर्क जवानों ने पाया कि मचिकमारी इलाके से तीन से चार आतंकियों का दल भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा है। सेना की 19 गढ़वाल राइफल के जवानों ने आतंकियों को ट्रैक करने के बाद उन्हें ललकारा। इस पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया। इसके बाद दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई। आतंकी के पास से एक ए के 47 बरामद हुई है। सेना ने बताया कि तीन-चार आतंकियों का दल घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। पूरे इलाके में अन्य आतंकियों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सेना ने आस-पास के पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रखा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई आतंकी घुसपैठ कर घने जंगलों में छिपा तो नहीं है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि अन्य आतंकी पीओके भाग गए हैं।

Related Articles

Back to top button