ब्रेकिंग
Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर...
मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत को पता था ऑनलाइन रिलीज होगी फिल्म, जानें- क्या था उनका रिएक्शन

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा सुर्खियों में हैं। फिल्म के ट्रेलर को लोग पसंद कर रहे हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रह हैं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, कई फैंस ने अपील की है कि सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म को थियेटर में रिलीज किया जाना चाहिए ताकि इसे लोग बड़े पर्दे पर देख सके। फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जाने के विरोध के बीच पता चला है कि सुशांत सिंह को भी पता था कि फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी और वो इस बात से काफी खुश थे।

फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने एक इंटरव्यू में यह बताया किया सुशांत को इस बारे में बता था कि फिल्म ऑनलाइन रिलीज होगी। उन्होंने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा कि सुशांत को फिल्म के ऑनलाइन रिलीज़ होने की जानकारी थी और उन्हें लगता था कि फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का सबसे अच्छा समय है क्योंकि हर कोई इसे देख सकेगा। छाबड़ा ने कहा कि सुशांत जानते थे कि सिनेमाघर कब खुलेंगे, इस पर कोई निश्चितता नहीं थी।

साथ ही मुकेश छाबड़ा ने यह भी बताया, ‘वो इस फैसले से काफी खुश भी थे।’ फिल्म के बारे में बताते हुए छाबड़ा ने कहा, ‘सुशांत फिल्म का फाइनल कट नहीं देख पाए लेकिन उन्होंने डबिंग के वक्त यह देखी थी। उन्होंने कहा कि एक्टर इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक थे और दोनों मार्केंटिंग प्लान को लेकर भी चर्चा करते थे। बता दें कि फिल्म 24 जुलाई को डिजनी-हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है और इसे नॉन-सब्सक्राइबर भी देख सकेंगे।

गौरतलब है कि अब तक ‘दिल बेचारा’ फिल्म के दो गाने, जिनमें से एक फिल्म का टाइटल ट्रैक और दूसरा रोमांटिक सॉन्ग ‘तारे गिन’ रिलीज किए जा चुके हैं। हालांकि, उनके फैंस और कुछ स्टार्स चाहते थे उनकी ये स‍िनेमाघरों में र‍िलीज हो। इसमें सुशांत के साथ संजना संघी भी नजर आएंगी। यह फिल्म एक्टर को एक श्रद्धांजलि भी है। एक्टर ने पिछले महीने कथित तौर पर अपने मुंबई स्थित घर पर सुसाइड कर लिया था।

Related Articles

Back to top button